scriptदेख रहा है बिनोद…सीएम शिवराज ने दिया कमलनाथ को करारा जवाब | Kamal Nath said this on PM Modi's tiranga campaign | Patrika News

देख रहा है बिनोद…सीएम शिवराज ने दिया कमलनाथ को करारा जवाब

locationभोपालPublished: Aug 05, 2022 01:07:15 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तिरंगा अभियान पर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है.

मोदी के तिरंगा अभियान पर ये क्या बोल गए कमलनाथ, गरमा गई सियासत

मोदी के तिरंगा अभियान पर ये क्या बोल गए कमलनाथ, गरमा गई सियासत

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तिरंगा अभियान पर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने इसे भाजपा का ढोंग बताते हुए ध्यान भटकाने की राजनीति कहा है, उन्होंने सोशल मीडिया पर तिरंगा अभियान की जगह महंगाई बेरोजगारी और अन्य जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दिलाया है। इस मामले पर सीधा जवाब देते हुए सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा, ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत घर-घर तिरंगा लहाराने के साथ ही जनता को सोशल मीडिया पर भी तिरंगे के फोटोज अपलोड करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि चहुं और तिरंगा ही तिरंगा नजर आए, मोदी के इस अभियान को सफल बनाने के लिए जहां भाजपा युद्ध स्तर पर जुट गई है, सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर भाजपा के पार्षद और छोटे मोटे कार्यकर्ता तक सभी इस अभियान में घर-घर तिरंगा लहराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम कमलनाथ ने इसे भाजपा द्वारा ढोंग करना बताया है।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1555414745263779840?ref_src=twsrc%5Etfw

जहां एक तरफ भाजपा का तिरंगा अभियान चलेगा, वहीं कांग्रेस द्वारा तिरंगा सम्मान पदयात्रा निकाली जाएगी, इसकी शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 9 अगस्त को टंट्या भील की जन्म्स्थली पातालपानी से करेंगे। वे 9 अगस्त को भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाकर पूजा अर्चना करेंगे।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1555422788478939139?ref_src=twsrc%5Etfw
कमलनाथ ने ट्वीट किया है-

तिरंगे के सम्मान के नाम पर वो खुद को देशभक्त बताने का प्रयास कर रहे है , उनकी देशभक्ति आज़ादी के संघर्ष में सभी ने देखी है।
आज देश महंगाई , बेरोज़गारी , खाद्य पदार्थों पर लगायी गयी जीएसटी से जूझ रहा है और ये देश का ध्यान मोड़ने में लगे है।

जिन लोगों का आज़ादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं , जिनके दल में एक भी ऐसा महापुरुष नहीं , जिसने आज़ादी की लड़ाई लड़ी हो।
जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा , वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे है..
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो