भोपालPublished: Nov 08, 2021 04:36:25 pm
Manish Gite
कमलनाथ बोले- अभी पेट्रोल पर 10, डीजल पर 5 रुपए की कमी होना चाहिए...। रसोई गैस के दाम पर भी कसा तंज...।
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। कमलनाथ ने नोटबंदी की याद दिलाते हुए पेट्रोल-डीजल की कमी को नाकाफी बताया है। नाथ ने कहा है कि पेट्रोल पर 10 रुपए और डीजल पर 5 रुपए की कमी और होना चाहिए, जबकि रसोई गैस के दाम भी कम होना चाहिए।