script

चार माह बाद रिटायर होंगे 15 हजार कर्मचारी, होगी नई भर्ती

locationभोपालPublished: Nov 07, 2019 05:18:58 pm

Submitted by:

Manish Gite

चाह माह बाद मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के रिटयरमेंट का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

gov.jpg

 

भोपाल। चाह माह बाद मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के रिटयरमेंट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हर साल 15 हजार के आसपास पद खाली होंगे। लेकिन, सरकार उस अनुपात में नई भर्ती नहीं कर रही है। इसे लेकर सभी प्रमुख विभागों में आशंका है कि बाकी कर्मचारियों पर कामकाज का बोझ आ जाएगा। उधर, कर्मचारियों का एक वर्ग यह भी मानता है कि जब पद खाली होंगे, तो सरकार भी नए लोगों के लिए भर्ती निकालेगी। इससे नए लोगों को भो रोजगार मिल सकेगा।

मध्यप्रदेश में चार माह बाद मार्च 2020 से सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का रिटायरमेंट शुरू हो जाएगा। इसे लेकर मंत्रालय समेत कई प्रमुख विभागों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि यह लोग डेढ़ साल पहले ही सेवानिवृत्त हो जाते, लेकिन शिवराज सरकार ने सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 कर दी थी। यह अवधि 31 मार्च 2020 को यह अवधि पूरी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक रिटायर होने वाले अधिकारियों की संख्या अधिक है, जिनकी जवाबदारी अधिनस्थ कर्मचारियों को नहीं दी जा सकती है।

 

अब तक नहीं है कोई तैयारी
सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने की स्थिति राज्य सरकार ने अब तक किसी प्रकार की कोई तैयारी भी नहीं की है। पहले बड़े अफसर डंटे होने की स्थिति में पदोन्नति भी शुरू नहीं हो पाई है। इसके साथ ही नई भर्ती का भी रास्ता साफ नहीं हो पाया है।

पदोन्नति पर है रोक
मध्यप्रदेश सरकार के साढ़े चार लाख से अधिक शासकीय कर्मचारी हैं। इसी साल ढाई लाख अध्यापक भी नियमित किए गए हैं। प्रदेश में नई भर्ती नहीं हो रही है और प्रमोशन में भी रोक लगी है।

 

तेजी से कम होंगे कर्मचारी
अप्रैल 2020 से जैसे ही सेवानिवृत्ति का सिलसिला शुरू होगा, तेजी से अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या घटेगी। यह संख्या पहले ही चरण में 15 हजार तक पहुंच सकती है। खासकर मंत्रालय और विभाग प्रमुख कार्यालय में इसका असर देखने को मिलेगा। कर्मचारी संगठनों के अनुसार रिटायरमें वाले मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची में उप सचिव, अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड-1 के नाम शामिल हैं।

बगैर पदोन्नति हो जाएंगे रिटायर
अगले चार माह बाद जब यह अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे, तो इनमें से ज्यादातर लोग प्रमोशन पाए बगैर ही रिटायर हो जाएंगे। सरकार ने पदोन्नति देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। जिसमें कर्मचारियों को सशर्त प्रमोशन देने की अपील सुप्रीम कोर्ट में मंजूर नहीं हो पाई।


एक नजर
-राज्य में हर साल 15 हजार सरकारी कर्मचारी रिटायर होंगे।
-अप्रैल 2020 से रिटायरमेंट शुरू हो रहा है।
-इसमें 12 हजार से अधिक पद खाली होंगे।
-इसके अगले साल 2021 से रिटायरमेंट का आंकड़ा बढ़ जाएगा।
-जितने लोग रिटायर हो रहे हैं सरकार उस अनुपात में नए कर्मचारियों की भर्ती नहीं कर पा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो