scriptकमलेश हत्याकांड: दिग्गी बोले- योगीजी ब्राह्मण की हत्या पर चुप रहेंगे, साध्वी बोलीं- आहुति बेकार नहीं जायेगी | Kamlesh Tiwari Murder Case: digvijaya singh attacks on yogi adityanath | Patrika News

कमलेश हत्याकांड: दिग्गी बोले- योगीजी ब्राह्मण की हत्या पर चुप रहेंगे, साध्वी बोलीं- आहुति बेकार नहीं जायेगी

locationभोपालPublished: Oct 20, 2019 01:32:28 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

राजधानी लखनऊ में की गई थी हत्या।

कमलेश हत्याकांड: दिग्गी बोले- योगीजी ब्राह्मण की हत्या पर चुप रहेंगे, साध्वी बोलीं- आहुति बेकार नहीं जायेगी

कमलेश हत्याकांड: दिग्गी बोले- योगीजी ब्राह्मण की हत्या पर चुप रहेंगे, साध्वी बोलीं- आहुति बेकार नहीं जायेगी

भोपाल. यूपी की राजधानी लखनऊ में हिन्दू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब सियासत शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल किए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा- यह सुनोयोजित हत्या है या नहीं? योगी जी क्या आप गुरू गोरखनाथ जी की गादी पर रहते हुए एक ब्राह्मण की हत्या होती देखते हुए भी आप चुप रहेंगे? भाजपा के हत्यारे को गिरफ़्तार नहीं करेंगे? मुझे आप से यह उम्मीद नहीं थी।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1185766839386660865?ref_src=twsrc%5Etfw
पुलिस क्यों नहीं कर रही गिरफ्तार
दिग्विजय सिंह ने कहा- जिस व्यक्ति का नाम कमलेश तिवारी की मां ले रही है उसे उप्र की पुलिस गिरफ़्तार क्यों नहीं कर रही है? और क्या प्रमाण चाहिये? शिव कुमार गुप्ता जिस का नाम कमलेश की माता जी ले रही हैं क्या वह भाजपा का नेता है? भाजपा स्पष्ट करे। पहले कमलेश की सुरक्षा हटाई फिर उसकी हत्या उसी के घर में और उस समय घर में एक उप्र पुलिस का सुरक्षा कर्मी मौजूद और हत्यारे हत्या कर निकल गये?
साध्वी प्रज्ञा ने कहा- बेकार नहीं जाएगी आहुति
वहीं, भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा- कमलेश जी तिवारी की नृशंस हत्या देश, धर्म और हिन्दुत्व के लिए बडा आघात है। राष्ट्र, धर्म के निर्वहन की राह पर चलने वालों लोगो मे से एक इनकी आहुति व्यर्थ नहीं जायेगी। इनकी चेतना सदैव हिन्दुओं में चैतन्यता लाएगी। मां भारती के लाल आपको शत शत नमन।
https://twitter.com/SadhviPragya_MP/status/1185166623143059457?ref_src=twsrc%5Etfw
लखनऊ में हुई हत्या
कमलेश तिवारी की हत्या लखनऊ में 18 अक्टूबर को दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने की थी। दोपहर में दो लोग उनसे मिलने पार्टी ऑफिस आए थे। पहले उन्होंने कमलेश का गला रेता, फिर मिठाई के डिब्बे से पिस्तौल निकालकर गोलियां मारीं। कमलेश हिंदू महासभा के भी नेता रहे थे। कमलेश तिवारी अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते थे। वो कई बार विवादित बयान दे चुके थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो