कर्नाटक चुनाव का इन राज्यों में पड़ेगा असर, भाजपा-कांग्रेस बनाया 'मास्टर प्लान'
मध्यप्रदेश में भाजपा कर्नाटक चुनाव का प्रदेश भाजपा-कांग्रेस पर असर, अब शुरू होगी जमीनी कवायद

भोपाल। कर्नाटक चुनाव खत्म होने के साथ ही मध्यप्रदेश में चुनावी तैयारियां रफ्तार पकडऩे लगी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगे की योजनाओं पर मंथन किया।
वहीं, पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ विकास यात्राएं शुरू कर दी हैं। पार्टी कर्नाटक के चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में फूंक-फूंककर कदम रखेगी। यहां केंद्रीय संगठन ने अगले विधानसभा चुनाव में 50 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। सोशल मीडिया पर और ज्यादा आक्रामक होने की रणनीति भी पार्टी कर्नाटक चुनाव के बाद पार्टी बनाने जा रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की फिसली जुबान
कर्नाटक चुनाव परिणाम के रुझान में भाजपा की बढ़त देखते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। अध्यक्ष राकेश सिंह से मीडिया ने पूछा कि कर्नाटक में मोदी की आंधी थी, फिर भी पूर्ण बहुमत क्यों नहीं मिला। इस पर राकेश सिंह बोले- कर्नाटक में मोदी की आंधी नहीं थी। इसी बीच कर्नाटक में भाजपा की सीटें घटने लगीं तो देखते ही देखते कार्यालय में सन्नाटा छा गया।
कर्नाटक चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए जनमत दिया है। अब मध्यप्रदेश में भी संगठन पूरी क्षमता के साथ चुनाव लड़ेगा।
-राकेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
कर्नाटक के समीकरण का लाभ लेगी कांग्रेस
कर्नाटक में जेडी-एस के साथ बने गठबंधन के बाद कांग्रेस मध्यप्रदेश में भी क्षेत्रीय पार्टियों से तालमेल बनाने की तैयारी में है। पार्टी भाजपा विरोधी दलों के संपर्क में है। गठबंधन में आने वाली अड़चनों को दूर करने का प्रयास होगा। सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति पनप रही नाराजगी को कांगे्रस वोट बैंक में बदलने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी में यात्राओं का दौर चल रहा है। पार्टी फोकस बूथ स्तर पर अधिक है।
-कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को 38 फीसदी वोट मिले व भाजपा को 36 फीसदी। जेडी-एस को मिलाकर दोनों को 56 फीसदी वोट मिले हैं। दोनों को मिलाकर बहुमत का आंकड़ा बन गया है।
-कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज