करणी सेना का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 1 लाख राजपूतों के आने का दावा
भोपालPublished: Jan 08, 2023 11:40:17 am
भोपाल में शक्ति प्रदर्शन, एमपी के अलावा देशभर से आए करणी सैनिक, जंबूरी मैदान में महाआंदोलन


भोपाल में शक्ति प्रदर्शन
भोपाल. रविवार को राजधानी में राजपूतों का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां जंबूरी मैदान पर करणी सेना आंदोलन कर रही है। करणी सेना के इस आंदोलन में शिरकत करने के लिए प्रदेश के साथ ही देश के अनेक राज्यों से लोग भोपाल आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बाद भी करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आंदोलन के लिए उत्साह देखा जा रहा है. यहां 1 लाख राजपूतों के एकत्रित होने का दावा किया है।