scriptइस करवाचौथ पर 70 साल बाद बन रहा है शुभ संयोग, इस समय सबसे पहले दिखेगा चांद | karva chauth 2019: Auspicious coincidence is being made after 70 years | Patrika News

इस करवाचौथ पर 70 साल बाद बन रहा है शुभ संयोग, इस समय सबसे पहले दिखेगा चांद

locationभोपालPublished: Oct 15, 2019 02:15:05 pm

Submitted by:

Amit Mishra

करवाचौथ 17 को: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत

karva chauth 2019

करवाचौथ 2019

भोपाल। व्रत पर्व करवा चौथ 17 अक्टूबर को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस बार का करवा चौथ का व्रत बहुत खास है। 70 साल बाद करवा चौथ पर इस बार शुभ संयोग बन रहा है। इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग होना करवा चौथ को अधिक मंगलकारी बना रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार करवा चौथ के दिन भोपाल में रात 8.30 के बाद सबसे पहले चांद दिखेगा।

निर्जला व्रत रखेंगी, और पूजा अर्चना करेंगी
ज्योतिषियों के अनुसार रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कण्डेय और सत्याभामा योग इस करवा चौथ पर बन रहा है। इस मौके पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी, और पूजा अर्चना करेंगी।

 

इस करवाचौथ पर 70 साल बाद बन रहा है शुभ संयोग, इस समय सबसे पहले दिखेगा चांद

चंद्रदेवता के दर्शन करेंगी
रात्रि में महिलाएं घरों की छतों पर खड़े होकर पहले छलनी से चंद्रदेवता के दर्शन करेंगी, फिर उसी छलनी से पति के दर्शन करेंगी। इस दौरान पति की लंबी उम्र के लिए कामना की जाएगी। चंद्रदर्शन के बाद महिलाएं निर्जला व्रत का पारायण करेंगी।

MUST READ: यादों के साथ खत्म हुआ भक्ति का महारास

 

 

करवाचौथ 17 को: रोहिणी नक्षत्र और मंगल का है विशेष योग

बाजार में 60 से लेकर 600 रुपए तक का करवा
शहर में करवों सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार बाजार में मिट्टी के अलावा धातुओं से बने ट्रेडिशनल करवे भी हैं। मिट्टी से बने सामान्य करवे जहां 60 से 70 रुपए प्रति नग बिक रहे हैं, वहीं रंगों और कलाकृतियो से बने करवे 100 रुपए तक हैं। इसी तरह बाजारों में स्टील, तांबा, पीतल के करवों की भी डिमांड है, जिसकी कीमत 150 रुपए से लेकर 600 रुपए तक है।

MUST READ: सहायक आबकारी आयुक्त के पास मिली करोड़ों की संपत्ति, दाम सुनकर उड़ जाएगें आप के होश

 

उच्च राशि में रहेगा चंद्र
ज्योतिषाचार्य पं. प्रहलाद पंड्या के अनुसार इस बार करवा चौथ का पर्व खास संयोग में रहेगा। करवा चौथ गुरुवार को है। इस दिन गणेश चतुर्थी व्रत भी रहेगा, इसके साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेगा। इस लिहाज से करवा चौथ का दिन खास होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो