scriptपूर्व मंत्री का ट्वीट- हिन्दू महिलाएं पति की सुरक्षा के लिए कई व्रत करती हैं, क्या पुरुष कमजोर और असुरक्षित | Karwa Chauth: Former minister kusum mahdele Tweet on fast | Patrika News

पूर्व मंत्री का ट्वीट- हिन्दू महिलाएं पति की सुरक्षा के लिए कई व्रत करती हैं, क्या पुरुष कमजोर और असुरक्षित

locationभोपालPublished: Oct 17, 2019 04:46:04 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

कई बार विवादित बयान दे चुकी हैं पूर्व मंत्री

03.png
भोपाल. देशभर में आज करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत कर रही हैं। लेकिन इन सबके बीच, मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री ने एक अजीबो गरीब ट्वीट किया है। दरअसल, मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता कुसुम महदेले ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि हमारे देश में सारे व्रत पुरूषों की सलामती के लिए ही क्यों होता है। पूर्व मंत्री का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

क्या कहा महदेले ने
पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने कहा- हिंदुस्तान में हिन्दू महिलाएं बहुत सारे व्रत पति या पुत्र की आयु की सुरक्षा या आयु बढ़ाने के लिए करती हैं। क्या ये इतने कमजोर या असुरक्षित हैं। सारे व्रत जैसे करवा चौथ, तीजा, हरछठ, सन्तान साते, भाई दूज और बैठकी (नवदुर्गा) समेत कई कई व्रत रखती हैं। लेकिन कोई पति या भाई अपनी पत्नी के लिए व्रत नहीं करते हैं। सारे व्रत पुरूषों की सलामती के लिए हैं।
https://twitter.com/ikusummahdele/status/1184705325657538561?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या है करवा चौथ की परंपरा
करवा चौथ का व्रत पति और पत्नी के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं पूरे दिन निर्जला ( बिना कुछ खाए और पीए ) उपवास करती हैं। ऐसी मान्यता है कि पत्नियां भगवान से अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। पत्नियां साल भर इस व्रत का इन्तजार करती हैं।
https://twitter.com/ikusummahdele/status/1184699751142309891?ref_src=twsrc%5Etfw
कई बार दे चुकी हैं विवादित बयान
कुसुम महदेले मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री रही हैं। वो अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। विधानसभा चुनाव में टिकट कटने पर उन्होंने पार्टी के खिलाफ ही बगावत कर दी थी। उन्होंने टिकट वितरण पर सवाल उठाते हुए कहा था- यह कैसा अन्याय है, कि पवई से 12 हजार से अधिक मतों से हारे प्रत्याशी को पन्ना विधान सभा से टिकिट और पन्ना से 29000 हजार से अधिक मतों से जीते प्रत्याशी का टिकिट काटा। क्यों ? कैसी पंडित दीनदयाल जी और पंडित श्याम चरण जी मुखर्जी जी की भारतीय जनता पार्टी है। जब शिवराज सरकार में वो मंत्री थीं तो पानी की किल्लत को लेकर उन्होंने कहा था कि पानी किसी लैब में नहीं बनता है। जो जल्द पानी की किल्लत को दूर किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो