scriptतस्वीर वायरल होने के बाद सार्वजनिक हो गई थी दिग्विजय सिंह की LOVE STORY, जानें क्या करते हैं करवा चौथ पर | Karwa Chauth: lovey story of digvijay singh and amrita rai | Patrika News

तस्वीर वायरल होने के बाद सार्वजनिक हो गई थी दिग्विजय सिंह की LOVE STORY, जानें क्या करते हैं करवा चौथ पर

locationभोपालPublished: Oct 16, 2019 04:40:23 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

जब उम्र पर उठ रहे थे सवाल तो अमृता राय ने दिया था सबको जवाब

02_6.png
भोपाल/ करवा चौथ पर राजनेताओं की लव स्टोरी की बात करें और दिग्विजय सिंह की चर्चा नहीं हो, ऐसा नहीं हो सकता है। इस करवा चौथ पर हम आपको दिग्विजय सिंह की लव स्टोरी बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि करवा चौथ पर दिग्विजय सिंह करते क्या हैं। दिग्विजय सिंह ने पत्नी की मौत के बाद अमृता राय से दूसरी शादी की है। लेकिन दोनों की लव स्टोरी कुछ तस्वीरों के वायरल होने के बाद हुई।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी की उम्र में करीब 24 साल का फर्क है। लेकिन शादी के बाद दोनों खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। अब अमृता राय और दिग्विजय सिंह एक-दूसरे के साथ कदमताल कर चल रही है। दिग्विजय सिंह ने शादी के बाद नर्मदा परिक्रमा की थी। उस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ अमृतार राय भी थीं। दोनों ही साथ ही में नर्मदा परिक्रमा पूरी की थी। पहले दिग्विजय सिंह और अमृता राय की करवा चौथ के बारे में जान लेते हैं, उसके बाद उनकी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।
04_1.png
करवा चौथ के लिए दी थी एक दिन की छुट्टी
दरअसल, दिग्विजय सिंह और अमृता राय की लव स्टोरी एक समय में सुर्खियां बनी थीं। आज भी खास मौकों पर दिग्विजय सिंह की लव स्टोरी की चर्चा होती है। करवा चौथ से एक दिन पहले दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के रतलाम में पत्रकारों से बात करते रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा के दौरान भी एक करवा चौथा पड़ा था। उस दौरान हमनें इसके लिए एक दिन की छुट्टी ले ली थी।
एक दिन पहले ही पहुंच जाते हैं पत्नी के पास
दिग्विजय सिंह करवा चौथ पर पत्नी अमृता राय के साथ ही मौजूद रहते हैं। इस बार भी वह दिल्ली में पत्नी के साथ ही रहेंगे। उन्होंने कहा है कि मैं आज रात ही दिल्ली पत्नी के पास पहुंच जाऊंगा। साथ ही उन्होंने अन्य महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामना दी। साथ ही कहा कि उनका सुहाग हमेशा अमर रहे। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि गिफ्ट ले जाएंगे। तो उन्होंने मजकिया अंदाज में जवाब देते हुए उल्टे पत्रकारों से पूछ कि आप क्या देते हो।
05_1.png
तस्वीर लीक होने के बाद सार्वजनिक हुई लव स्टोरी
दिग्विजय सिंह की पत्नी का निधन 2013 में बीमारी की वजह से हो गया था। 2014 में दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जिसमें अमृता राय और दिग्विजय सिंह एक साथ दिख रहे थे। जब इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हुआ तो दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि मुझे यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि अमृता राय से मेरे रिश्ते हैं। अमृता ने अपने पति से तलाक के लिए केस फाइल कर दिया है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैं इस रिश्ते को औपचारिक रूप दे दूंगा।
a3.jpg
2015 में की शादी
अमृता राय की तलाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिग्विजय सिंह ने एक सादे समारोह में 2015 में शादी कर ली। दोनों अगस्त महीने में तमिलनाडु में शादी की थी। उसके बाद अमृता राय ने फेसबुक पर पोस्ट लिख शादी की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था कि मैंने दिग्विजय सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली है और बाद में इसकी कानूनी मान्यता भी हासिल कर ली है।
a.jpg

उम्र के सवाल पर अमृता का ये था जवाब
अमृता राय और दिग्विजय सिंह के बीच शादी के बाद दोनों की उम्र पर सवाल उठ रहे थे। उस वक्त अमृत राय ने पोस्ट लिखकर सभी को जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था कि मैं जानती हूं हमारे बीच उम्र में अंतर को लेकर सवाल उठे हैं और उठेंगे, लेकिन मैं गंभीरता से महसूस करती हूं कि मैं अपनी उम्र के इस पड़ाव में जानती हूं कि मेरे लिए क्या अच्छा है और मैं अपने विवेक के मुताबिक फैसले ले सकती हूं। हम आधुनिक और प्रगतिशील भारत में रहते हैं, कानूनी ढांचे ने मुझे अपनी जिंदगी और पसंद के बारे में फैसला करने की ताकत दी है। दिग्विजय सिंह से शादी के कारण ढूंढें जाएंगे। लेकिन सब सच समय ही बातएगा। मैं एक प्रोफेशनल महिला हूं।
a4.jpg
मैंने उनसे प्यार के लिए शादी की है। मैंने पहले ही उन्हें अपनी सारी संपत्ति उनके बेटे और बेटियों को दे देने के लिए कह दिया है। मैं सिर्फ उनके साथ नई यात्रा शुरू करना चाहती हूं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो