scriptकरवाचौथ पर हाथों में मेंहदी लगाने से पहले ध्यान रखें ये 7 जरूरी बातें, तभी रचेगी मेंहदी | karwa chauth mehndi design 2019 | Patrika News

करवाचौथ पर हाथों में मेंहदी लगाने से पहले ध्यान रखें ये 7 जरूरी बातें, तभी रचेगी मेंहदी

locationभोपालPublished: Oct 15, 2019 02:58:04 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए क्या हैं जरूरी बातें…..

mehandi1.jpg

karwa chauth mehndi design 2019

भोपाल। मेंहदी लगाना न केवल सोलह श्रृंगार में से एक है बल्क‍ि इसे शुभ शगुन के तौर पर भी देखा जाता है। भारत देश में कोई भी त्यौहार हाथों में मेंहदी रचाए बिना पूरा नहीं माना जाता है। दो दिन बाद करवाचौथ का त्योहार है। ये त्यौहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन महिलाअं सोलह श्रंगार करती हैं। मेहंदी को सोलह श्रृंगारों में एक माना गया है। अगर इस करवाचौथ आप भी अपनी मेंहदी को खास रंग देना चाहती हैं तो मेंहदी लगाने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। जानिए क्या हैं वे जरूरी बातें….

mehandi6.jpg

ये भी पढ़ें: करवाचौथ के दिन विवाहित महिला कभी न दान करें ये 4 चीजें, पति के लिए होता है बुरा

इन बातों का रखें ध्यान

– अपने हाथों को पहले अच्छी तरह से साफ़ कर लें। उन पर किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए।
– मेहंदी लगाने से पहले किसी भी तेल के इस्तेमाल से बचें। अगर तेल लगा हुआ है तो पहले उसे साबुन से हटायें।
– मेहंदी लगाते समय हाथों में कोई भी चिकनाई नहीं होनी चाहिए अन्यथा मेहंदी का रंग नहीं चढ़ेगा।
– अगर आप वैक्स आदि करवाती है तो ये सभी मेहंदी लगवाने से पहले ही करवा लें।

mehandi5.jpg

– मेंहदी लगाने के पहले नेल पेंट न लगाएं।
– नेल्स को पहले से ही शेप दे लें।
– हाथों पर कोई भी क्रीम न लगाएं।

mehandi4.jpg

मेहंदी का रंग डार्क करने का उपाय

कई बार अच्छी से अच्छी मेहंदी भी नहीं रचती और हल्की रचने की वजह से भद्दी सी नजर आती है। जिसकी वजह से अब ना तो फिर से मेहंदी लगा सकते हैं न ही वो इतनी जल्दी छूटती है लेकिन अगर मेहंदी गाढ़ी नहीं हुई है तो परेशान न हो अपनाएं ये घरेलू उपाय….

सरसो का तेल

मेहंदी को बड़ी ही आसानी से बिना पानी का इस्तेमाल किये साफ़ भी किया जा सकता है। इसके लिए हाथों पर थोडा सा सरसों का तेल हाथों पर अच्छी तरह मलें। और फिर रगड़ते हुए मेहंदी छुड़ा लें। मेहंदी हटाने के बाद एक बार फिर सरसों का तेल हाथों में लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही घंटों में आपकी मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

mehandi2.jpg

अचार का तेल

अचार के तेल का इस्तेमाल करके भी मेहंदी का रंग गाढ़ा किया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद उसपर अचार का तेल लगाएं। कुछ ही समय में मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

नींबू और चीनी का घोल

इस घोल में गाढ़ापन होता है जिससे मेहंदी गहरी रचती है। जब मेहंदी सूख जाएं तो उस पर शकर और नींबू का घोल लगाएं। घोल चिपचिपा होता हैं और इससे मेहंदी जल्दी नहीं उतरती और मेहंदी का रंग अधिक समय तक गाढ़ा रहता है।

लौंग का इस्तेमाल करें

लौंग की मदद से भी मेहंदी को रचाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप नींबू चीनी के घोल के बाद आसानी से कर सकती है। पहले एक पैन या तवे पर कुछ लौंग गर्म कर लें। अब सावधानी हथेलियों को उपर रख कर उस पैन पर इस तरह रखें की आपका हाथ जले नहीं और लौंग का धुंआ मेहंदी पर लग जाए। इस उपाय का इस्तेमाल करने से हाथों में लगा नींबू-चीनी का घोल भी सूख जाएगा और मेहंदी का रंग भी डार्क हो जाएगा।

विक्स लगाएं

विक्स की मदद से भी मेहंदी का रंग डार्क किया जा सकता है। विक्स को लगाने से मेहंदी को हीट मिलती है और उसका कलर गाढ़ा हो जाता है। ध्यान रखे मेहंदी को कभी भी धोने के लिए पानी का प्रयोग नहीं करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो