साफ-सफाई का रखें ध्यान
गर्मी का सीजन शुरू होते ही गन्ना रस एवं शीतल पेय पदार्थों की डिमांड अचानक बढ़ गई है। आपको बता दें गर्मियों में अक्सर गन्ने के रस में बर्फ की मिलावट कर देते हैं। अधिकांश दुकानों में गन्ना रस को ठंडा करने के लिए मछली रखने के बर्फ का उपयोग किया जा रहा है। यही नहीं सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ये आपको गंभीर बीमारी भी दे सकता है। यदि आप जरा-सी सावधानी बरतेंगे तो बीमारी से बच सकते हैं।
बढ़ रहा बिजली संकट ! सीएम शिवराज के भाषण के बीच गुल हुई बत्ती
इस बात का रखें ध्यान
यह जरूर ध्यान देना चाहिए कि गन्ने के रस को जिस मशीन से निकाला जाता है वो साफ है या नहीं। इन मशीनों को जाम होने से बचाने के लिए अक्सर तेल डाला जाता है, जो शरीर के लिए घातक हो सकता है। खास बात यह है कि गन्ने का रस खून को पतला करता है। अगर आपको कोई बीमारी हो तो ये शरीर के लिए नुकसान कर देता है।
10 घंटे तक बंद रहेगा ये रास्ता, घर से निकलने से पहले जान लें बदला रूट
घर में ऐसे बनाएं गन्ने का रस
गन्ने का रस घर में बनाने के लिए आप करीब आधा किलो गुड़, धनिया की पत्ती, पुदीना, काला नमक और नींबू लें। अब आप गुड़ को चाकू से बारीक बारीक काट लें और इसे आप पानी में डालकर गला दें। करीब आधे घंटे बाद पानी में गुड़ अच्छे से गल जाएगा। अब आप इसे घोलकर छान लें। क्योंकि, गन्ने से ही गुड़ बनता है। इसलिए वापस जब आप गुड़ को गला देंगे तो वह गन्ने के रस के रूप में आ जाता है। अब आप मिक्सर में पुदीने की पत्ती, नींबू का रस, काला नमक आदि डालकर ग्राइंड कर लें और इसे गुड़ के पानी में मिला लें। अब एक बार और इसे छान लें। अब आप चाहें तो इसमें आइस क्यूब भी डाल सकते हैं। गन्ने का रस तैयार है, आप इसे पी सकते हैं।