24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KCC Scheme : Kisan Credit Card बनवाना हुआ आसान, जानें आप कैसे ले सकते हैं केंद्र की इस योजना का लाभ

वर्तमान में इस योजना का लाभ देश के 3 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिल रहा है। आप भी जानें कैसे ले सकते हैं इस योजना का लाभ...

2 min read
Google source verification
kisan_credit_card_scheme_kya_hai.jpg

किसानों के लाभ और खुशहाली देने के लिए मप्र सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की ओर से भी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है किसान क्रेडिट कार्ड योजना। इस योजना के तहत किसानों को बेहद कम ब्याज पर ऋण की सुविधा दी जाती है। वहीं किसान खेती के लिए अपनी फाइनेंशियल जरूरतों को इस ऋण से पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही इस योजना का लाभ लेकर किसान समय पर लोन की भरपाई कर दे तो उन्हें ब्याज दर और राशि में सब्सिडी का लाभ भी मिल सकता है। वर्तमान में इस योजना का लाभ देश के 3 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिल रहा है। आप भी जानें कैसे ले सकते हैं इस योजना का लाभ...

यहां जानें योजना के बारे में सबकुछ

- दरअसल किसान क्रेडिट कार्ड योजना साहूकारों और सूदखोरों की चंगुल से बचाने का एक सार्थक प्रयास है।

- किसानों को सस्ती ब्याज दरों और आसान तरीकों से लोन देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है।

- इस योजना के तहत किसानों को अधिकतम 7 प्रतिशत ब्याज दर के साथ लोन दिया जाता है।

- साथ ही यदि किसान समय पर लोन चुका देते हैं तो ब्याज दर में 3 फीसदी की अलग से छूट ली जा सकती है।

- इस तरह किसानों को सिर्फ 4 फीसदी की दर से ब्याज राशि भरनी होती है।

Kisan Credit Card Scheme की खास बातें

- Kisan Credit Card Scheme के तहत आवेदन किसान की उम्र 18 से 75 साल के बीच होनी चाहिए।

- किसान खाद-बीज, कृषि मशीन, मछली पालन, पशु पालन समेत कई तरह के कृषि से जुड़े कार्यों के लिए लोन ले सकते हैं।

- किसान क्रेडिट कार्ड योजना में अधिकतम 3 लाख रुपए तक का ऋण लिया जा सकता है।

- Kisan Credit Card Scheme को अब PM किसान सम्मान योजना के साथ जोड़ दिया गया है।

- PM किसान सम्मान की वेबसाइट से किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

- Kisan Credit Card Scheme के लिए सरकारी या निजी बैंक में भी आवेदन कर यह फॉर्म लिया जा सकता है।

- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंक KCC खाता खोलने की सुविधा दे रहे हैं।

- आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और खेती के दस्तावेज होने जरूरी हैं।

ये भी पढ़ें : Assembly Election : BJP की दूसरी लिस्ट पर कमलनाथ का वार 'बीजेपी का उम्मीद का आखिरी झूठा दांव', मप्र कांग्रेस ने भी कसा तंज

ये भी पढ़ें : गर्भवती को चादर में लपेटा, बांस पर लटकाया, अस्पताल ले जाते बीच रास्ते में हुई डिलीवरी, वीडियो देख कांप जाएगी रूह VIDEO