scriptMP में भाजपा की हार पर किसान मोर्चे ने केंद्र सरकार के सि र फोड़ा ठीकरा | Kisan Morcha says central govt is responsible for bjp defeat in 2018 | Patrika News

MP में भाजपा की हार पर किसान मोर्चे ने केंद्र सरकार के सि र फोड़ा ठीकरा

locationभोपालPublished: Dec 24, 2018 08:44:05 am

संभागीय बैठक: नेताओं ने गिनाए कारण के कारण…

bjp meeting

MP में भाजपा की हार पर किसान मोर्चे ने केंद्र सरकार के सि​र फोड़ा ठीकरा

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी हार के बाद भाजपा मे आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो चुका है। इसी के चलते कई नेताओं सहित अब केंद्र सरकार पर भी आरोप लगने शुरू हो गए हैं।


दरअसल भाजपा हार पर मंथन और लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की संभागीय बैठकों में विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा की।
किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कर्ज माफी के वादे को भाजपा ने गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण किसानों ने कांग्रेस को वोट किया।

हम किसानों से जुड़ी योजनाओं का फायदा भी उन्हें नहीं दिला पाए। मंडी बोर्ड डायरेक्टर धरम सिंह ने कहा, किसानों को नकद की बजाय खातों में पैसा पहुंचाना सरकार को भारी पड़ गया।
हमने इस बारे में बताया था, लेकिन अफसरों ने इसे बदलने में असमर्थता जता दी। पूर्व विधायक रणजीत सिंह गुणवान ने कहा, प्रदेश सरकार ने अच्छे काम किए, लेकिन केंद्र की नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों को नाराज कर दिया। नोटबंदी से गरीब और जीएसटी से छोटे व्यापारियों के धंधे चौपट हो गए, इसका नुकसान भाजपा हुआ।

भाजपा अध्यक्ष शाह को सौंपी रिपोर्ट…
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से मांगी गई रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह दिल्ली लेकर पहुंचे। उन्होंने विधायकों से मिले फीडबैक और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में सामने आए हार के कारणों के आधार पर तैयार रिपोर्ट शाह को सौंपी है।
वहीं, लोकसभा चुनाव में एनडीए के सीट बंटवारे को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष से राय ली गई। जल्द ही प्रदेश मुख्यालय में संगठन इस संबंध में बैठक भी बुला सकता है।

हर बूथ पर परिवार टोली
भाजपा लोकसभा की तैयारी में भी जुट गई है। लोगों को जोडऩे के लिए पार्टी हर बूथ पर परिवार टोली बनाएगी। आगामी 3 मार्च से लोकसभा चुनाव के मतदान तक ये कार्यक्रम संचालित होगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर परिवार टोली का गठन करेंगे।
दो मार्च को कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। पीएम आवास और उज्जवला योजना के हितग्राहियों को मेरा परिवार-भाजपा परिवार से जोड़ा जाएगा। इसका मकसद लोगों के बीच ये संदेश ले जाना है कि उनकी रोटी, कपड़ा, मकान की चिंता भाजपा सरकार ने ही की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो