script

अब सब कुछ आनलाइन, जानिए एक क्लिक से आप कैसे निकाल सकेंगे खसरा-खतौनी-बी वन

locationभोपालPublished: Jul 03, 2022 05:24:40 pm

Submitted by:

deepak deewan

खसरा—खतौनी नक्शा डिजिटल रूप में निकालने में आसानी
 

mp-bhulekh.png

डिजिटल रूप में निकालने में आसानी

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब खसरा—खतौनी नक्शा आदि डिजीटल रूप में उपलब्ध हैं. राज्य सरकार के भू-अभिलेख विभाग ने ई-सुविधाओं से ये चीजें बहुत आसानी से उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी हैं। अब एक क्लिक करते ही आपको खसरा,खतौनी व नक्शा डिजीटल रूप में तुरंत उपलब्ध हो जाएगा। लोक सेवा केंद्र से भी इन्हें तुरंत प्राप्त किया जा सकता है।

ऐसे निकालें दस्तावेज
— मध्यप्रदेश में जमीन से संबंधित कागजात निकालने के लिए सबसे पहले भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एमपी भू-अभिलेख पर जाना होगा।
— यह वेबसाइट खुलते ही स्क्रीन पर सामने कैटेगरी मेन्यू दिखेगा
— इसमें होम, फ्री सर्विसेस (निःशुल्क सेवा), पब्लिक यूजर, ग्रीविएंस, हेल्प सहित कई विकल्प दिखाई देंगे।
— खसरा/खतौनी के लिए आपको कैटेगरी मेन्यू के तीसरे विकल्प ‘फ्री सर्विसेस (निःशुल्क सेवा) पर क्लिक करना होगा।
— इस पर क्लिक करते ही एक नए पेज नि:शुल्क सेवा नियंत्रण पटल पर पहुंच जाएंगे।
— नए पेज पर बाईं ओर सबसे ऊपर खसरा/बी-1/नक्शा प्रतिलिपि समेत अन्य विकल्प दिखाई देंगे।
— खसरा विवरण निकालने के लिए आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
— खसरा/बी-1/नक्शा प्रतिलिपि पर क्लिक करने पर एक नए पेज पर पहुंचेंगे।
— यहां सामने दिख रहे अलग-अलग बाक्स में आपको जानकारी भरना होगी।
— जिस जगह का खसरा चाहिए, उस जिले का नाम, फिर तहसील, राजस्व निरीक्षण मंडल, पटवारी हल्का और फिर गांव का नाम दर्ज करना होगा।
— नाम बाक्स में लिखे मिलेंगे आपको केवल सही नाम चयन करना होगा।
— ऊपर की जानकारी भरने के बाद नीचे दी गई जानकारी भरनी होगी।
— नीचे वाली लाइन में दो विकल्प दिखेंगे, जिसमें से एक में भू-स्वामी और दूसरे में खसरा संख्या लिखा होगा।
— भू-स्वामी पर क्लिक करने के बाद सामने एक नया बाक्स आएगा, जिसमें भू-स्वामी का चयन करने के लिए कहा जाएगा।
— खसरा संख्या पर क्लिक करने पर आपको खसरा चयन करने के लिए कहा जाएगा। — इसके बाद सबसे नीचे बने दो बाक्स दिखेंगे।
— इनमें पहले बाक्स में नंबर लिखे होंगे और उसके दाईं ओर मौजूद बाक्स खाली होगा। यहां आपको नंबर लिखने होंगे।
— अगर नंबर समझ नहीं आएं तो दोनों बाक्स के बीच में बने हरे निशान पर क्लिक करते हुए आप इन नंबरों को बदल भी सकते हैं।
— इसके बाद मांगा हुआ खसरा विवरण आपको मिल जाएगा और इसका प्रिंट ले सकेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो