कार्यकारिणी गठित होने के साथ शुरू हो गए थे विवाद
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने 30 जनवरी को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की थी। कार्यकारिणी के गठन के साथ ही विवाद भी शुरू हुए। विरोध का प्रमुख कारण वरिष्ठता का ध्यान न रखना, जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका न मिलना रहा। शिकायतों का दौर भी शुरू हो गया। विवाद और विरोध के चलते महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना जयसवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची रोक दी। इस सूची को रेाके जाने के पहले उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व को भरोसे में लिया। साथ ही शिकायतों के निराकरण के लिए अनुशासन समिति का गठन कर दिया। कहा गया कि जिसे आपत्ति हो वे समिति को लिखित में आवेदन करे, निराकरण किया जाएगा। विवाद इतना गहराया कि कार्यकारिणी में नियुक्त लोगों के नियुक्त पत्र जारी नहीं किए गए। आखिरकार महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरी कार्यकारिणी ही भंग कर दी।

ये चार उपाध्यक्ष रहेंगे
महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग किए जाने के साथ ही चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों को बरकरार रखा है। इनमें रश्मि पंवार, कविता पांडे, जमना मरावी और नूरी खान शामिल हैं। किसने क्या कहा
महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष काम करते रहेंगे। नई कार्यकारिणी का गठन जल्द होगा।
- ओनिका मेहरोत्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस

यह सही है कि प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। चारों वरिष्ठ उपाध्यक्षों के साथ मैं जल्द ही बैठक करुंगी। वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन होगा।
- डॉ. अर्चना जायसवाल, अध्यक्ष मप्र महिला कांग्रेस