भोपालPublished: Feb 20, 2023 03:30:47 pm
Ashtha Awasthi
जानिए हाथ में क्या होता है M निशान का मतलब.......
भोपाल। बचपन से ही सभी के शरीर में निशान तो होते हैं लेकिन कुछ लोग भाग्यशाली निशान को लेकर पैदा होते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे हाथ की रेखाओं में हमारे जीवन में आगे आने वाले संकेत मिलते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान ही शिशु के हाथ में लकीरें बन जाती है , जिसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक का ब्योरा रेखाओं के रूप में सजा रहता है। इसे हम हस्तरेखा के रूप में जानते हैं। ऐसा माना जाता है कि 16 वर्ष की आयु तक पहुंचते-पहुंचते हाथों की रेखाओं में लगातार परिवर्तन होता रहता है। इसके बाद इन रेखाओं का प्रभाव जीवन में नजर आने लगता है। हाथ का विश्लेषण करते समय सबसे पहले हम हाथ की बनावट को देखते हैं तत्पश्चात यह देखा जाता है कि हाथ मुलायम है या सख्त।