scriptkranti diwas : कांग्रेस कार्यालय से सेवा दल ने निकाली तिरंगा यात्रा – देखें Video | kranti diwas occasion of seva dal tiranga yatra 2018 | Patrika News

kranti diwas : कांग्रेस कार्यालय से सेवा दल ने निकाली तिरंगा यात्रा – देखें Video

locationभोपालPublished: Aug 09, 2018 01:17:16 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

kranti diwas : कांग्रेस कार्यालय से सेवा दल संगठन ने निकाली तिरंगा यात्रा

congress sewadal

kranti diwas : कांग्रेस कार्यालय से सेवा दल ने निकाली तिरंगा यात्रा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी हर दिन एक नई रणनीति के साथ काम कर रही है। सोमवार को भी कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस सेवा दल को भी मैदान में उतर दिया।

भाजपा को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने क्रांति दिवस के अवसर पर सेवादल संगठन द्वारा तिरंगा रैली निकाली गयी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने बताया कि रैली में सरकार के विकासकार्यों को लेकर पोल खोली जाएगी।

1923 से शुरु हुई परम्परा
कांग्रेस कार्यकर्ता ने बताया कि भाजपा के लोग तो अब तिरंगा हाथ में पकड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सेवादल ने 1923 में गठन के बाद से ही तिरंगा यात्रा निकलने की परम्परा शुरु कर दी थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग तो सरकारी पैसे से यात्रा निकाल रहे हैं। अब सेवादल के लोग आमजन को बताएंगे कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से किस तरह जनविरोधी निर्णय लिए जा रहे है।

कांग्रेस लंबा सेवादल का इतिहास

काग्रेंस कार्यकर्ता हरीश ने बताया कि कांग्रेस सेवादल का इतिहास लंबा है। आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक देश में जब-जब भी विपदा मुसीबत आयी है, कांग्रेस सेवादल संघठन के कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर उस विपदा का सामना किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशों के बाद देश के सभी प्रदेशों में क्रांति दिवस मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

कांग्रेस की सक्रियता बढी

कांग्रेस के हरावल दस्ते के रूप में महिला कांग्रेस को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मजबूत करने के लिए गुरुवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। अधिवेशन में देश भर से महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शिरकत कर रही हैं। अधिवेशन को महिला अधिकार सम्मेलन का नाम दिया गया है। प्रदेश महिला कांग्रेस से भी सैंकड़ों की तादाद में महिला कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची हैं।

आयुक्त से मिलने पहुंचे दिल्ली

महिला कांग्रेस के अधिवेशन को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मृति देव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ अधिवेशन शाम चार बजे तक होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओ का एक प्रतिनिधिमंडल मतदाता सूची में फ़र्ज़ी व बोगस वोटर्स मामले को लेकर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो