कुण्डलपुर महामहोत्सव में बुधवार को 50 हजार से अधिक लोग पहुंचे। पहाड़ पर स्थित बड़े बाबा भगवान आदिनाथ का मंदिर भक्तों के लिये खोल दिया गया। हजारों की तादाद में लोगों ने मंदिर पहुंच कर बड़े बाबा के दर्शन किये। पूरा कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र बड़े बाबा, छोटे बाबा के जयकारों से गूंज रहा था।
पंचकल्याणक भगवान के जन्म से मोक्ष तक का सजीव चित्रण है। 24 तीर्थंकरों को समर्पित आयोजन में 24 माता-पिता बनाए हैं। बुधवार को गर्भकल्याणक पूर्व में माताएं बनीं पात्रों के लिए 24 प्रसूति कक्ष बनाए। 8-8 अष्टकुमारियां सेवा में रही है। मरूदेवी को 16 सपने दिखाई दिए। उत्तर रूप गुरुवार को होगा, जिसमें नाभिराय का दरबार सजेगा।