scriptLadli Behna Yojana mp cm shivraj singh chauhan ne advance jama karaye | CM शिवराज की घोषणा के बाद लाड़ली बहनों के खिल गए चेहरे, खाते में पहुंची एडवांस राशि, अब अक्टूबर से मिलेंगे RS.1250 | Patrika News

CM शिवराज की घोषणा के बाद लाड़ली बहनों के खिल गए चेहरे, खाते में पहुंची एडवांस राशि, अब अक्टूबर से मिलेंगे RS.1250

locationभोपालPublished: Aug 28, 2023 01:07:26 pm

Submitted by:

Sanjana Kumar

Ladli Behna Yojana Ab milenge 1250 Rupay: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को आयोजित लाड़ली बहना महोत्सव और रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में की थी किस्त बढ़ाने की घोषणा, ऐलान करते ही खाते में पहुंची एडवांस राशि...क्या आपके खाते में भी आए हैं 250 रुपए, तो ध्यान से पढ़ लें ये खबर...

ladli_behnon_ko_cm_shivraj_ne_di_saughat_advance_jama_karwayi_kist.jpg

Ladli Behna Yojana Ab milenge 1250 Rupay: क्या आप लाड़ली बहना योजना की पात्र हैं और पिछले तीन महीने से आपके खाते में 1000 रुपए की राशि आई है, तो आपको बता दें कि लाड़ली बहनों के भाई और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी पात्र महिलाओं के खाते में सितम्बर महीने से 1000 रुपए के बजाय 1250 रुपए की राशि जमा करने की घोषणा कर दी है। सितम्बर की किस्त जमा करने का समय भी आने वाला है, लेकिन इस बार आपके खातों में 1250 रुपए नहीं बल्कि, 1000 रुपए ही आएंगे। दरअसल भैया शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों के खातों में सितंबर माह में जमा की जाने वाली 1250 रुपए की राशि में से 250 रुपए एडवांस डिपोजिट करवा दिए हैं। यानी अब सितंबर माह की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में केवल 1000 रुपए की किस्त ही जमा की जाएगी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.