scriptहार के बाद अब कमल नाथ पर ‘रार’, दिग्विजय के भाई ने कहा- संगठन में हो बदलाव | lakshman singh targate kamal nath | Patrika News

हार के बाद अब कमल नाथ पर ‘रार’, दिग्विजय के भाई ने कहा- संगठन में हो बदलाव

locationभोपालPublished: May 25, 2019 03:59:08 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

हार के बाद अब कमल नाथ पर ‘रार’, दिग्गज कांग्रेसी के भाई ने कहा- संगठन में हो बदलाव

kaml nath
भोपाल। पूरे देश समेत मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हुई करारी हार के बाद अब रार शुरू हो गई है। कई कांग्रेसी अब खुलकर प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाने लगे हैं। इधर, दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए संगठन में बदलाव की मांग की है।
हालांकि लक्ष्मण सिंह ने किसी का नाम लिया है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि उनके निशाने पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमल नाथ ही हैं। लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि अब सही आदमी के हाथ नेतृत्व देने का वक्त आ गया है। लक्ष्मण सिंह चोचड़ा से कांग्रेस विधायक हैं और दिग्विजय सिंह के भाई हैं।
https://twitter.com/laxmanragho/status/1132170199778648064?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि लक्ष्मण सिंह बगावती तेवर के लिए जाने जाते हैं। वो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। 2018 विधानसभा चुनाव में वो फिर से कांग्रेस में शामिल हुए और चोचड़ा से चुनाव लड़कर विधायक बनें। लक्ष्मण सिंह से पहले कांग्रेस नेता गोविंद सिंह भी प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए चुके हैं। गोविंद सिंह दिग्विजय सिंह के करीबी बताए जाते हैं।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा की सीटें हैं। 29 में से 28 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं जबकि कांग्रेस एक मात्र छिंदवाड़ा सीट ही जीत सकी। यहां पर जीत का अंतर बहुत ही मामूली था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो