scriptआखिरी बार कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे BJP के ये कद्दावर नेता, नतीजे आने के बाद नहीं मिलेगा मौका | last cabinet meeting of five bjp leaders | Patrika News

आखिरी बार कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे BJP के ये कद्दावर नेता, नतीजे आने के बाद नहीं मिलेगा मौका

locationभोपालPublished: Dec 05, 2018 10:12:19 am

Submitted by:

shailendra tiwari

आखिरी बार कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे भाजपा के ये पांच कद्दावर नेता, नतीजे आने के बाद नहीं मिलेगा मौका

mp election

आखिरी बार कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे भाजपा के ये पांच कद्दावर नेता, नतीजे आने के बाद नहीं मिलेगा मौका

भोपाल. विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले शिवराज कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में बुलाई गई है। इस बैठक में शिवराज कैबिनेट के सभी मंत्री शामिल होंगे। वहीं, कई मंत्रियों की यह आखिरी कैबिनेट बैठक होगी। क्योंकि प्रदेश में सरकार किसकी बनेगी इसके परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे। अगर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनती है तो कई ऐसे नेता हैं जो आखिरी बार कैबिनेट बैठक में शामिल हो रहे हैं।
इन मंत्रियों के आखिरी कैबिनेट बैठक
गौरीशंकर शेजवार: भाजपा के कद्दावर नेता गौरीशंकर शेजवार की यह आखिरी कैबिनेट बैठक होगी। क्योंकि इस बार वो खुद चुनाव नहीं लड़कर अपने बेटे मुदित शेजवार को उम्मीदवार बनाया है। मुदित शेजवार के उम्मीदवार बनने से गौरीशंकर को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। गौरीशंकर शेजवार 7 बार के विधायक रहे हैं और शिवराज मंत्रिमंडल में वो कैबिनेट मंत्री हैं।
कुसुम मेहदेले: पन्ना से विधायक कुसुम मेहदेले का भाजपा ने इस बार टिकट काट दिया है। मेहदेले के टिकट कटने के पीछे उम्र और उनकी सही रिपार्ट नहीं होने का आधार बनाया जा रहा है। कुसुम 4 बार विधायक रहीं और 2013 सरकार में पीएचई मंत्री बनीं। हालांकि कुसुम मेहदेले अपने काम से ज्यादा अपने भाषणों को लेकर चर्चा में रही। शिवराज कैबिनेट की यह बैठक कुसुम मेहदेले की आखिरी बैठक होगी।
हर्ष सिंह: सतना जिले की रामपुर बघेलान विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक और शिवराज सरकार में राज्यमंत्री हर्ष सिंह को भाजपा ने इस बार टिकट नहीं दिया है। हर्ष सिंह की जगह उनके बेटे विक्रम सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है। खराब स्वस्थ्य के कारण हर्ष सिंह इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरना चाहते थे। इसी कारण पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। टिकट नहीं मिलने के कारण वह विधानसभा में भी दिखाई नहीं देंगे।
माया सिंह: माया सिंह को इस बार टिकट नहीं मिला है। माया सिंह शिवराज कैबिनेट में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। आज होने वाली कैबिनेट बैठक उनकी आखरी बैठक है।

सूर्य प्रकाश मीणा: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटने और उम्मीदवारी तय होने में पहले ही मध्य प्रदेश से शिवराज सरकार में मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। मध्य प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ने बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी होने से ठीक पहले खुद चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी जिस कारण पार्टी ने उन्हें इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया औऱ आझ वो आखिरी बार कैबिनेट मीटिंग में शामिल होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो