scriptदेर रात 5 बदमाशों ने 2 युवकों पर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस | late night firing two young man injured in tt nagar | Patrika News

देर रात 5 बदमाशों ने 2 युवकों पर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

locationभोपालPublished: Aug 22, 2019 09:38:51 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

बदमाशों ने युवकों पर सरेराह युवकों पर फायर किया। जिसमें एक युवक के हाथ में गोली लगी, जबकि दूसरे पर बदमाशों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया।

देर रात 5 बदमाशों ने 2 युवकों पर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

देर रात 5 बदमाशों ने 2 युवकों पर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल. पुरानी रंजिश के चलते शास्त्री नगर में पांच बदमाशों ने मंगलवार रात दो युवकों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने युवकों पर सरेराह युवकों पर फायर किया। जिसमें एक युवक के हाथ में गोली लगी, जबकि दूसरे पर बदमाशों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। पांचों बदमाशों में दो कमला नगर थाने की गुंडा सूची में शामिल हैं। दोनों घायलों को नर्मदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

टीटी नगर सीएसपी उमेश तिवारी ने बताया कि 21 वर्षीय सुधीर डेहरिया बीजासन नगर में रहता है। वह मंगलवार को अपने दोस्त दुर्गा प्रसाद उर्फ देव के साथ भेल से किसी दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था। उसके साथ एक दोस्त और था, जिसे दोनों छोडऩे के लिए शास्त्री नगर गए थे।

 

MUST READ : बाढ़ के कहर में डूबा राज्य, सिर्फ 10 दिनों में 25 लोगों ने गंवाई जान

 

शास्त्री नगर में शबरी नगर निवासी बदमाश गोलू टिकिट, उमेश पंवार, नीलू, अमन और अजय उर्फ लाला खड़े मिल गए। जैसे ही पांचों ने सुधीर और दुर्गा को देखा, तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस बीच बदमाश नीलू ने पिस्टल निकालकर उमेश को दी और उमेश ने गोली चला दी। गोली सुधीर के हाथ में लगी, जबकि दुर्गा झुक गया। दुर्गा के झुकने पर पीछे खड़े बदमाश गोलू टिकिट और अजय, अमन ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले के बाद पांचों बदमाश फरार हो गए।


एक एफआईआर में गवाह है सुधीर

बताते हैं कि घायल और बदमाशों के बीच बर्चस्व की लड़ाई चल रही है। कुछ महीने पहले बदमाश उमेश के खिलाफ कमला नगर थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था, उसमें घायल सुधीर डेहरिया गवाह है। उमेश और गोलू टिकिट कमला नगर थाने की गुंडा सूचि में शामिल हैं। पुलिस ने अमन और अजय उर्फ लाला को हिरासत में ले लिया है। तीन बदमाशों की तलाश जारी है।

 

MUST READ : सरकार के लिये बनी सबसे बड़ी चुनौती, राजधानी का रुख कर रहे प्रदेशभर के शिक्षक

 

 

नाबालिग ने युवक के पेट में घोंपा चाकू

टीटी नगर थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि 38 वर्षीय संजय महाले मद्रासी कॉलोनी पंचशील नगर में रहता है। सोमवार रात 17 वर्षीय बाल-अपचारी अपने चार-पांच दोस्तों के साथ खड़ा था। वह एक नाबालिग दोस्त की गर्दन पर चाकू अड़ाकर गर्दन काटने की बोल रहा था।

वहां से संजय महाले गुजरा। संजय ने जब यह नजारा देखा, तो उसने बाल-अपचारी को ऐसा करने से मना किया। इस पर बाल-अपचारी ने संजय महाले के पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। पुलिस ने संजय की मां इमला की शिकायत पर बाल-अपचारी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

 

MUST READ : सोने का दाम छू सकता है आसमान, चांदी के भाव में भी तेजी

 

 

बिजली तार की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत

गुनगा इलाके में खेत पर टूटकर पड़े बिजली तार की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घास काटने खेत गए हुए थे। पूरे घटनाक्रम में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों का कहना कि तार काफी पुराना हो चुका था। जिसे बदला नहीं गया। हालांकि तार कब टूटा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। भोपाल गुनगा थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि करोंदिया निवासी 40 वर्षीय राधेश्याम सिंह लोधी किसान थे।

 

MUST READ : इसलिए कहलाए बुलडोजर मंत्री

 

 

वह बुधवार सुबह करीब नौ बजे अपने 22 वर्षीय भतीजे सोनू के साथ गांव से लगे खुद के खेत में मवेशियों के खाने के लिए घास काटने गए थे। काफी देर तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन तलाश करने खेत पहुंचे। जहां, चाचा-भतीजे का एक ही जगह शव मिला। पुलिस का अनुमान है कि करंट किसी एक को पहले लगा होगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भी चपेट में आ गया होगा। तार में 11केवी की बिजली सप्लाई हो रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बिजली बंद कराई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो