script

कर्फ्यू के दौरान कांग्रेस नेता के मॉल में लेट नाइट पार्टी, नशे में झूमते मिले तीन दर्जन युवक-युवतियां

locationभोपालPublished: Jul 24, 2020 02:22:04 pm

Submitted by:

Manish Gite

कोरोना के चलते रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक रहता है कर्फ्यू, देर रात 12.30 बजे चल रही थी लेटनाइट पार्टी …।

hukka2.jpg

,,

 


भोपाल। मध्यप्रदेश में प्यारे मियां के ‘पाप कांड’ का मामला अभी थमा भी नहीं था कि राजधानी में एक और हाईप्रोफाइल मामला सामने आ गया। कांग्रेस नेता के मॉल से तीन दर्जन से अधिक रंगीन मिजाज युवक और युवतियां शराब के नशे में नाच रहे थे। कर्फ्यू के दौरान रात 12.30 बजे यह लेटनाइट पार्टी (late night party in lockdown) चल रही थी। इनमें ‘हनी ट्रैप’ से जुड़ी युवती और कई अपराधों में लिप्त लोग भी शामिल थे।

 

शाहपुरा में राजीव गांधी कॉलेज के पास ट्राइलॉजी मॉल है। इसके मालिक कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक हैं। इसमें एक हुक्का लांज भी है, जो उन्होंने किराए पर दे रखा है। लॉकडाउन की गाइडलाइन के चलते 10 लोगों की अनुमति के साथ बर्थ डे पार्टी के लिए दिया था। यहां पार्टी मॉडल और एक्टर नावेद खान के बर्थडे के लिए आयोजित की गई थी। लेकिन, धारा 144 और कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए इसमें तीन दर्जन लोग शामिल हो गए और अवैध रूप से शराब पार्टी के साथ नाच-गाना चल रहा था।

 

गुरुवार देर रात 12.30 बजे के करीब शाहपुरा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर यहां छापामार कार्रवाई की, जिसमें 26 लड़के और 7 लड़कियों को देर रात तक शराब के नशे में झूमते हुए पकड़ा है। इनमें जो नाम सामने आ रहे हैं वो शहर के काफी चर्चित नाम हैं और कई लोग बदनाम भी हैं। छापे की कार्रवाई रात 3 बजे तक चलती रही। पुलिस ने हुक्का लांज को सील कर दिया है।

 

यहां देखें छापामार कार्रवाई का वीडियो

https://dai.ly/x7v6qdf

hukka1.jpg

 

अपने आप को मॉल बताता है नावेद :-:

एसएसपी क्राइम ब्रांच के मुताबिक बीएचईएल क्षेत्र की निजामुद्दीन कालोनी निवासी नावेद खान पिता निसार खान ने यह पार्टी दी थी। उसके मुताबिक वो माडल है और कई ब्रांड के लिए माडलिंग भी करता है। उसने पार्टी के लिए मनोज रामचंदानी और उनके साथी जितेंद्र मनदानी से बुकिंग की थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर 14 हुक्का, कई विदेशी शराब की बोतलें, 7 केक, 5 चार पहिया वाहन, समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

 

 

धारदार हथियार से काटा केक :-:

एएसपी के मुताबिक नावेद इससे पहले एमपी नगर और पिपलानी थाने में भी बंद हो चुका है। वो केक चाकू से नहीं बल्कि गुप्ती से काटता था। उसने पार्टी के लिए एक नहीं अलग-अलग तरह के 7 केक बनवाए थे। जिसे वो बारी-बारी से गुप्ती से काटता रहा।

 


हाईप्रोफाइल और बदनाम थे शामिल :-:

पार्टी में शामिल कई बदनाम और हाईप्रोफाइल लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। इनमें स्टंट राइडर बाबर खान, मॉडल और एक्टर नावेद खान, फैज, शरीफ, मोनिस, जमील, फाइज अंसारी, सैम, अजीज समेत कई ऐसे नाम सामने आ रहे हैं जिनमें से कई लोगों पर पहले से कई केस रजिस्टर्ड हैं। तलाशी में नावेद के पास से चाकू बरामद होने से उस पर आर्म एक्ट भी लगाया गया है। इनके साथ पकड़ाई दो युवतियां भी बदनाम हैं, जिनमें से एक हाईप्रोफाइल हनी ट्रैप कांड में भी शामिल थीं।

 

 

छापा मारते ही मचा हड़कंप :-:

पुलिस के छापा मारते ही हुक्का लांज में हड़कंप मच गया। यहां शराब के नशे में युवक और युवतियां नाच रहे थे। युवतियां यहां-वहां भागने लगीं, लेकिन महिला पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और ड्रग की आशंका के चलते सभी युवतियों की तलाशी ली गई। इसके बाद सभी युवतियों के बैग और मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिए।

 

 

डीजे में छुपा रखी थी महंगी शराब

बताया जाता है कि हुक्का लांज में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। अवैध रूप से शराब की कई बोतलें डीजे के अंदर भी छुपा कर रखी गई थीं। कोरोना के चलते अभी किसी रेस्टोरेंट में बैठकर शराब पीना या खाना खिलाने की भी अनुमति नहीं है।

 

 

कांग्रेस नेता का है कॉम्प्लेक्स :-:

शाहपुरा क्षेत्र में राजीव गांधी कालेज के पास ट्राइलॉजी नामक कॉम्पलेक्स है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक के बेटे का यह कॉम्पलेक्स है। इस बारे में मुकेश नायक ने कहा है कि यह कॉम्प्लेक्स उनके बेटे रोहित नायक का है। लेकिन तीन माह पहले मनोज रामचंदानी और उनके साथी जितेंद्र मनदानी ने उसे किराए पर ले लिया था। कॉम्पलेक्स की बाकी दुकानें भी किराए पर हैं।

 

 

भाजपा ने की जांच की मांग :-:

इधर, भाजपा नेता डा. हितेश वाजपेयी ने कहा है कि प्यारे मियां, ट्रॉयोलॉजी बार के वीडियो सर्कुलेशन में हैं, इसलिए पुलिस को इस मामले की गहन जांच करना चाहिए कि कहीं यह ही “हनी ट्रैप की कोख” तो नहीं है?

देखें VIDEO – https://dai.ly/x7v6qdf

ट्रेंडिंग वीडियो