script

थाने से 300 मीटर की दूरी पर दो गुटों के विवाद में दिनदहाड़े फायरिंग, 8 गिरफ्तार

locationभोपालPublished: Jun 19, 2019 11:17:17 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर दूर दिनदहाड़े फायरिंग, दो युवक घायल, बैरागढ़ में अवैध शराब ब्रिकी को लेकर दो गुटों में विवाद

crime news

थाने से 300 मीटर की दूरी पर दो गुटों के विवाद में दिनदहाड़े फायरिंग, 8 गिरफ्तार

भोपाल. बैरागढ़ पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूरी पर मंगलवार को दिनदहाड़े गोली चलने से सनसनी फेल गई। बताया गया कि गोली लगने से दो युवक घायल हुए हैं, जो शराब ठेकेदार के यहां नौकरी करते हैं। अवैध शराब की ब्रिकी को लेकर ये घटना बताई जा रही है।

थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर टीला जमालपुरा निवासी छबीले यादव ने अपने आठ साथियों के साथ गोली चला दी। गोली शराब ठेकेदार किशन आशुदानी के कर्मचारी जितेन्द्र और वीर सिंह के पैर में लगी है।

छबीले सोम डिस्लरी ग्रुप के प्रमोद प्रियदर्शी के यहां काम करता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए, तफ्तीश के बाद देर शाम तक पुलिस ने छबीले यादव समेत उसके साथी नीरज, ललित, सूरज, संजय, राजू, भानू और हिम्मत को गिरफ्तार कर लिया।

गोली हरिओम सिंह भदौरिया की लाइसेंसी बंदूक से चलाई गई है, पुलिस लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई करेगी। छबीले के खिलाफ हत्या के प्रयास और बलवा की धाराओं के तहत प्ररकण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीस दिन पहले दर्ज कराई थी एफआइआर

छबीले दो बोलेरों में अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा था। पहुंचते ही उसने दो गोलियां चलाईं। एक गोली जितेन्द्र और दूसरी वीर सिंह को लग गई। 20 दिन पहले शराब ठेकेदार किशन आशुदानी के कर्मचारी जितेन्द्र ने छबीले के खिलाफ खजूरी सडक़ थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी।

शराब ठेकेदारों बीच अवैध शराब बिक्री को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ग्रुप एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करते रहते हैं। 20 दिन पहले भी खजूरी सडक़ थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। उसी विवाद के चलते यह गोली चलाई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
दिनेश कौशल, एएसपी जोन-4

ट्रेंडिंग वीडियो