scriptगजब: इस प्रदेश की पुलिस ही हो गई सायबर क्राइम का शिकार! | latest hindi news on crime | Patrika News

गजब: इस प्रदेश की पुलिस ही हो गई सायबर क्राइम का शिकार!

locationभोपालPublished: Apr 25, 2018 11:23:19 am

इस प्रदेश की पुलिस ही हो गई सायबर क्राइम का शिकार!

mp police, cyber crime, crime, media, twitter, twitter troll, patrika news, bhopal news, bhopal crime,

भोपाल। सोशल मीडिया की ट्रोलिंग और बढ़ते सायबर क्राइम से कोई भी अछूता नहीं रहा है। नेता, बॉलीवुड सेलीब्रिटीज से लेकर आम इंसान तक सायबर क्राइम से परेशान है। यही वजह रही है कि मध्यप्रदेश पुलिस को भी सायबर क्राइम का शिकार होना पड़ा। दरअसल, किसी ने ट्विटर पर एमपी पुलिस का अकाउंट बना दिया है। जिसके अभी तक 296 फॉलोअर्स हैं और अकाउंट खुद 186 लोगों को फॉलो करता है। सोचने वाली बात यह है कि एमपी पुलिस को ही इस अकाउंट की जानकारी नहीं है। जब मीडिया ने एमपी पुलिस को इस बारे में बताया तो वे यह बात सुनकर सकते में आ गए। पुलिस ने इस बात को सायबर सेल में भेजने की बात कही है।

 

जानकारी के मुताबित यह अकाउंट सितंबर 2017 में बनाया गया था। इस पर मध्यप्रदेश पुलिस का लोगों भी लगा हुआ है और अभी सिर्फ 31 ट्वीट किए गए हैं। इस ट्विटर अकाउंट में कई बड़े नेतओं जैसे अमित शाह , राहुल गांधी के ट्वीट को रि—ट्वीट किया गया हैं।

यह अकाउंट कई लोगों को करता है फॉलो
मध्यप्रदेश पुलिस का यह फर्जी अकाउंट कई बड़े नेताओं मुख्यम़ंत्री, प्रधानमंत्री, रामविलास पासवान , राधामोहन सिंह, विनय सहावुद्धे, जेपी नड्डा से लेकर कई सारे मंत्री—मुख्यमंत्री शामिल है। बॉलीवुड सेलीब्रिटिज अमितताभ बच्चन, अक्षय कुमार तक को यह अकाउंट फॉलो करता है। कई बड़ी न्यूज एंजेसी भी इस ट्विटर अकाउंट से जुड़ी है।

कई आंदोलनकारी भी जुड़़े है इस आकउंट से
इस फर्जी अकाउंट के फॉलोवर में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कई आंदोलन से जुड़ी हैं। इनमें किसान आंदोलन से जुड़े समर्थको से कई अन्य आंदोलन के समर्थक भी शामिल है। यह एमपी पुलिस अकाउंट कई जगहो के पुलिस अकाउंट को फॉलो करती है। नोएडा पुलिस, एमपी पुलिस, बुरहानपुर पुलिस, भी इस फर्जी अकाउंट को फॉलो करता हैं। संदीप मित्तल जो भारतीय सेवा अधिकारी है। वे भी इस अकाउंट को फॉलो करता हैं।

अकाउंट देखकर नहीं होगा भ्रम
मध्यप्रदेश पुलिस के इस फर्जी अकाउंट को देखकर आपको किसी प्रकार का कोई भ्रम नहीं होगा। क्योंकि इस अकाउंट में मध्यप्रदेश पुलिस का लोगों लगा है। लोगों में देश भक्ति, जनभावना, जनसेवा का भी बखूबी उपयोग किया है। इसलिए इस अकाउंट को देखकर भ्रम होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इस अकाउंट में मध्यप्रदेश पुलिस की टैग लाइन स्वस्थ पुलिस सुरक्षित प्रदेश का भी उपयेाग किया गया है। जिससे यह दिखने में बिल्कुल एमपी पुलिस का ही ट्विटर अकाउंट लगता है।

हमें हांलही में इस अकाउंट की जानकारी मिली है। इससे पहले हमें इस फर्जी अकाउंट का कोई आइडिया नहीं था। जल्दी ही इसकी जांच कराई जाएंगी। इस अकाउंट से संबंधित सूचना सायबर सेल को दे दी गई है।
आईजी इंटेलीजेंस मकरंद देउस्कर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो