1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HAIR CARE: इस तरह करें बालों की केयर, झड़ना होगा कम

इस तरह करें बालों की केयर, झड़ना होगा कम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 6 May 2018, 4:31 PM IST

hair care, women special, women fashion, summer season, patrika fashion, patrika mews, patrika bhopal,

भोपाल। गर्मियों में धूप और धूल—मिट्टी से बाल कमजारे हो जाते है। जिससे बेजान बाल झड़ने लगते हैं। गर्मियों में इसलिए बालों की केयर जरूरी हो जाती है। बालों को रूखेपन से बचाने के लिए कम से कम दो बार तेल लगाकर मालिश करना चाहिए। क्योंकि तेल बालों की जड़ों तक जाकर उन्हें मजबूत करता हैं। जिससे आपकी बालों की प्राब्लमस कम होती है। बालों को मजबूत बनाने के लिए आप इन तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

नारियल तेल
नारियल तेल बालों के लिए हमेशा से ही एक औषधी है। जो बालों को लंबा और घना बनाता हैं। नारियल तेल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स बालों को कई तरह का पोषण देते हैं। नारियल तेल को हल्का गर्म करके बालों मेें लगाने से रक्त् संचार अच्छा रहता है। इसलिए सप्ताह में एक बार हेयर वॉश के आधे घंटे पहले गर्म नारियल के तेल से बालों की मसाज करें।

सरसों का तेल
सरसों का तेल बालों की स्कैल्प को रिपेयर करने में मदद करता है। अधिक फायदे के लिए आप सरसों के तेल में आॅलिव आॅइल मिलाकर बालों पर लगाएं। इस मिश्रण को हल्का गर्म कर लें और लगाने के बाद बालों को कुछ देर के लिए तौलिए से कवर कर लें। इसके बाद शैम्पू से धो लें।

बादाम का तेल
बालों को कंडीशनर करने के लिए बादाम तेल का यूज करें। बालों को बादाम तेल से मसाज करने पर लंबे, काले और चमकदार बनेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह तेल दो मुंहे बालों को बढ़ने से रोकता है।

जैतून का तेल
हफ्ते में एक बार जैतून तेल बालों में लगाने से बाल मजबूत होते है। इस तेल से मसाज करने पर बाल झड़ना कम हो जात है। यह बालों के लिए एक बेहतर कंडीशनर है।

तिल का तेल
इस तेल से मसाज करने और सुबह हेयर वॉश करने के कई फायदें है। क्योंकि
इस तेल में कई सारे पोषक तत्व होते है। इसमें कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम, फॉस्फोरस, विटामिन ई और बी कॉम्प्लेक्स होता है। जो बालों से जुएं खत्म करता हैं और उन्हें मजबूत बनाता है।