scriptअचानक पलटी और घिसटती चली गई बस… | latest hindi news on road accident | Patrika News

अचानक पलटी और घिसटती चली गई बस…

locationभोपालPublished: Jul 10, 2018 01:24:07 pm

अचानक पलटी और घिसटती चली गई बस…

bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, accident, road accident, bhopal accident, bus accident, police, hospital, crime,

अचानक पलटी और घिसटती चली गई बस…

भोपाल। शहर में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। भोपाल से विदिशा के पास लटेरी जा रही एक यात्री बस भी अचानक पलट गई। इस बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे। घटना बैरसिया थाने के नरेला पेट्रोल पंप के पास की है। बस के अचानक घिसटने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

bhopal, </figure> Bhopal news, <a  href=bhopal patrika , patrika news , patrika bhopal , bhopal mp , accident , road accident , bhopal accident , bus accident , police , hospital , crime , ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/10/bus_3_3079815-m.jpg”>

करीब 10 फीट घिसटी बस
अपने गंतव्य पर जाने के दौरान अचानक बस 10 फीट घिसती और घिसटती चली गई। इस दौरान लोगों मेें चीख पुकार मच गई। लोग अपनी जगर से इधर उधर हो गए। बस में कई छोटे बच्चे भी थे, वे खुद को संभाल न सके। औरतों के हाथ की कांच की चूड़ियां टूट गई, जिस कारण उनके हाथों से खून निकलने लगा। उस समय बस के अंदर की स्थिति शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। इस दौरान सभी लोगों को गंभीर चोंटे आई।

एक दर्जन यात्री घायल
बस में अचानक हुए हादसे के कारण बस में मौजूद करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें आस पास के लोगों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है। जल्द ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचने वाले है।

आस पास के लोगों ने बताई स्थिति
हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे हादसे की स्थिति बताते हुए बताया कि यह हादसा अत्यंत भयावह था। बस इतनी तेजी से घिसटती हुई चली गई कि हमें तो लगा कोई नहीं बचेगा। जैसे ही बस पलटी हमने पुलिस और डॉयल 100 को फोन लगाया और घटना की जानकारी दी। पुलिस के आने तक हमने बस के अंदर फसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। कुछ लोगों को गंभीर चोंटे भी आई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो