scriptSummer fashion: समर में ऐसे पाएं कूल कंफर्ट और स्टाइलिश लुक | latest hindi news on women fashion | Patrika News

Summer fashion: समर में ऐसे पाएं कूल कंफर्ट और स्टाइलिश लुक

locationभोपालPublished: May 23, 2018 03:39:17 pm

समर में ऐसे पाएं कूल कंफर्ट और स्टाइलिश लुक

fashion, summer fashion, sumer season, women fashion, women trends, city girls, patrika news, patrika bhopal,

Summer fashion: समर में ऐसे पाएं कूल कंफर्ट और स्टाइलिश लुक

भोपाल। राजधानी में इन दिनों पारा अपनी सारी सीमाएं लांघ चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे देखते हुए हाई अल्र्ट जारी किया है। इस गर्मी के मौसम में हम खुद को कंफर्ट फील देने के लिए आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करते हैं और खुद को कंफर्ट फील देने के लिए इस सीजन कॉटन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसलिए इस गर्मी खुद को स्टाइलिश और कूल दिखाने के लिए कॉटन के कुर्तो का चयन कर सकती है। इन्हें पहनना भी आसान होता है। यह पहनने पर काफी कंफर्ट और स्टाइलिश लुक देते है। हर बार की तरह, इस समर भी कॉटन के कई तरह के कुर्ते ट्रेंड में है। जिन्हें जींस, लैगिंग्स के साथ टीमअप किया जा सकता है।

मैक्सी कुर्ता— गर्मियों में लड़कियां मैक्सी कुर्ता ज्यादा पसंद कर रही है। इसमें फुल लैंथ कुर्ते ज्यादा डिमांड में है। इन्हें आप प्लाजों, पेंट और स्कर्ट के साथ आसानी से कैरी कर सकती है। इस तरह के कुर्ते के साथ किसी भी तरह का बॉटम अच्छा लगता है।

शार्ट कुर्ती— इस गर्मी अगर आप कुछ अलग ट्राइ करना चाहती है तो शार्ट कुर्ती ट्राए करें। इसे आप प्लाजो, जींस और पेंट के साथ कैरी करें। यह आपको एक स्मार्ट लुक देगा।

अंगरखा कुर्ता— अंगरखा कुर्ता पिछले कई समय से फैशन में बना हुआ है। इसमें डेली वियर से लेकर पार्टी वियर डिजाइन तक शामिल है। यह आपको सिम्पल और ट्रडिशनल लुक देगा।

अनारकली कुर्ती— लड़कियों में अनारकली कुर्तो का ट्रेंड अभी भी बरकरार है। इसे आप किसी पार्टी और आउटिंग के दौरान पहन सकते है। इसमें कैजुअल और फॉर्मल दोनों तरह की कुर्ती अवेलेबल है।

कॉलर कुर्ती— अगर आप गर्मियों में एलीगैंट लुक ट्राए करना चाहती है। तो कॉलर कुर्ती ट्राए कर सकती है। आप इसे हाई स्लिट भी बनवा सकते हैं। इसके बटन खुले रखकर इसे फ्रंट स्लिट लुक दे सकती हैं।

जैकेट कुर्ता— लड़कियों के बीच इस समय जैकेट कुर्ता खास ट्रेंड में है। यह आपको एक यूनिक लुक देता है। यह कुर्ता हर तरह के फेब्रिक में अवेलेबल है। इसे स्कर्ट के साथ पेयर कर एक अच्छा लुक पा सकती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो