scriptMP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 16657, अब तक 638 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 16657 and 638 death | Patrika News

MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 16657, अब तक 638 ने गवाई जान

locationभोपालPublished: Jul 11, 2020 02:20:11 pm

Submitted by:

Faiz

24 घंटों के भीतर शुक्रवार रात तक कोरोना के 316 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 16657 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 638 है।

MP Corona Update

MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 16657, अब तक 638 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 316 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16657 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार रात तक 44 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 258 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार रात तक 57 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 116 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 638 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- एनकाउंटर के बाद पुलिस के निशाने पर विकास दुबे के मददगार, ग्वालियर से दो को दबोचा


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शुक्रवार को शहर में 44 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5087 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 883 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 258 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 3946 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- तो इस तरह उपचुनाव में किसानों को रिझाएगी कांग्रेस, जल्द होगी बूथ सैनिकों की नियुक्ति


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

शुक्रवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 44 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3335 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 116 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 2577 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 642 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- अब जल्द ही भारत में सौर ऊर्जा से दौड़ेंगी ट्रेनें, मध्य प्रदेश में पॉवर प्लांट तैयार


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 876 हो गई है। जिले में अब तक 71 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 784 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 21 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 844 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 428 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 411 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 830 हो गई है। शहर में अब तक 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 412 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 411 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 436 हो गई है। इनमें से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 350 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 64 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 28 हो गई है। इनमें 14 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 14 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 246 हो गई है। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 207 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 29 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 71 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 55 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 15 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 421 हो गई है। इनमें से 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 379 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 322 हो गई है। इनमें से अब तक 256 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 66 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 496 हो चुकी है। जबकि, 14 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 378 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 104 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 48 हो चुकी है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है, जबकि 35 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 11 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 31 हो चुकी है। इनमें से 30 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 1 केस एक्टिव है।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 145 हो चुकी है। इनमें 9 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 103 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 33 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 195 हो गई है। 6 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 155 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 34 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 17 हो चुकी है। इनमें से 13 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 4 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 98 हो गई है। इनमें से 36 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 62 केस अब भी एक्टिव है।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 9 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। जिले में अब 1 केस एक्टिव है।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 68 हो गई है। इनमें से 42 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 26 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 19 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 14 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 3 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 9 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, 5 केस अब भी एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 29 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, ये सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब कोई एक्टिव केस नहीं है।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 42 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 12 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 40 हो चुकी है। इनमें से 20 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 20 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 137 हो चुकी है। इनमें 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 110 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 23 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 81 हो गई है। इनमें से 48 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि 33 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 60 हो चुकी है। इनमें 55 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 66 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 34 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 30 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 52 हो गई है। इनमें से 32 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 20 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 47 हो चुकी है। इनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि, 25 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 21 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 184 हो गई है। इनमें से 8 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 163 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 13 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 25 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 11 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 हो चुकी है। इनमें से 3 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 28 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है। इनमें से 4 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 38 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 1 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 22 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 6 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 344 हो गई है। इनमें 17 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 274 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 53 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 318 हो गई है। इनमें से 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 265 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 38 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 5 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 469 हो गई है। इनमें 7 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 431 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 31 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो गई है। इनमें से 34 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 21 केस अब भी एक्टिव है।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 112 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 105 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 52 हो गई है। इनमें से 32 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 20 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 27 हो गई है। इनमें से अब तक 2 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 10 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 15 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 26 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 18 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 7 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 24 हो गई है। इनमें से 21 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 70 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 की मौत हो चुकी है। जबकि, 50 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 17 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 89 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 68 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 67 हो गई है। इनमें से 2 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 26 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 39 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 34 हो चुकी है। इनमें से 29 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 26 हो गई हैं। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 13 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो चुकी है। इनमें से 8 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो