scriptMP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 19643, अब तक 682 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 19643 and 682 death | Patrika News

MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 19643, अब तक 682 ने गवाई जान

locationभोपालPublished: Jul 16, 2020 12:37:55 am

Submitted by:

Faiz

24 घंटों के भीतर बुधवार रात तक कोरोना के 638 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 19643 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 682 है।

MP Corona Update

MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 19643, अब तक 682 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रात तक प्रदेश में कोरोना के 638 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 19643 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार रात तक 93 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 278 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक 89 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 125 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 682 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- 10 साल के बच्चे ने सिर्फ 30 सेकंड में बैंक से चुरा लिये 10 लाख रुपये, CCTV से हुआ खुलासा


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार को शहर में 93 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5496 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 1140 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 278 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 4078 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- Fact Check : ‘बिहार के बाद अब इस राज्य में भी लगेगा टोटल लॉकडाउन? पढ़िये सही जानकारी


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

बुधवार रात तक राजधानी भोपाल में कोरोना के 89 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3782 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 125 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 2746 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 911 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- बड़ी खबर : फरार आरोपी पत्रकार प्यारे मियां श्रीनगर से गिरफ्तार, MP पुलिस की बड़ी सफलता


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 921 हो गई है। जिले में अब तक 71 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 794 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 56 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1142 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 708 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 429 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1244 हो गई है। शहर में अब तक 6 मरीजों की मौत हो चुकी है।शहर में अब तक 657 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 581 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 471 हो गई है। इनमें से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 385 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 64 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 38 हो गई है। इनमें 18 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 20 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 283 हो गई है। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 221 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 52 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 89 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 62 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 26 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 432 हो गई है। इनमें से 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 394 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 15 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 385 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 297 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 87 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 643 हो चुकी है। जबकि, 16 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 424 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 203 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 59 हो चुकी है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है, जबकि 39 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 18 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 31 हो चुकी है। इनमें से 30 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 1 केस एक्टिव है।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 233 हो चुकी है। इनमें 9 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 135 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 89 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 240 हो गई है। 6 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 187 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 47 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 22 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 14 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 7 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 181 हो गई है। इनमें से 1 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 81 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 99 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 30 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 10 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। जिले में अब 19 केस एक्टिव है।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 111 हो गई है। इनमें से 65 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 46 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 41 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 16 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 23 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 33 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 7 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 25 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 32 हो चुकी है। इनमें से 29 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 66 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 49 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 16 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो चुकी है। इनमें से 39 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 16 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 209 हो चुकी है। इनमें 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 139 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 66 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 137 हो गई है। इनमें से 1 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 81 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 55 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 79 हो चुकी है। इनमें 61 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 18 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 81 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 62 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 17 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 69 हो गई है। इनमें से 50 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 98 हो चुकी है। इनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि, 50 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 47 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 219 हो गई है। इनमें से 8 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 172 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 39 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 40 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 14 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 99 हो चुकी है। इनमें से 4 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, 40 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 55 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 हो गई है। इनमें से 4 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 39 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 17 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 19 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 34 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 454 हो गई है। इनमें 17 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 333 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 104 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 417 हो गई है। इनमें से 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 304 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 98 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 5 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 4 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 509 हो गई है। इनमें 8 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 453 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 48 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 58 हो गई है। खुशी की बात ये है कि, ये सभी लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 124 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 108 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 11 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 69 हो गई है। इनमें से 50 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 61 हो गई है। इनमें से अब तक 3 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 17 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 41 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 21 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 20 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 46 हो गई है। इनमें से 22 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 24 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 169 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। जबकि, 65 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 100 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 128 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 83 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 43 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 162 हो गई है। इनमें से 5 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 64 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 93 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 31 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 43 हो गई हैं। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 22 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 18 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 22 हो चुकी है। इनमें से 11 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 11 केस अब भी एक्टिव हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो