24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 1263 नए पॉजिटिव, 53129 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा, 1229 की मौत
24 घंटों के भीतर रविवार रात को कोरोना के एक बार फिर रिकॉर्ड 1263 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 53129 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1229 हैं।

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रविवार रात को प्रदेश में कोरोना के 1263 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53129 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार रात तक 194 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 360 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान रविवार रात तक 161 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 262 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 1229 हो चुकी है।
पढ़ें ये खास खबर- दिग्विजय सिंह ने सिंधिया का वीडियो दिखाते हुए कहा- 'इसलिए छोड़ी है उन्होंने कांग्रेस'
इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी
प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। रविवार को शहर में रिकॉर्ड 194 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11161 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3145 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 360 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 7656 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
पढ़ें ये खास खबर- उफनते नाले के बीच जाली पकड़कर रात भर लटका रहा युवक, छू कर गुजर गई मौत
भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात
रविवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 161 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9284 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 262 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 7545 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1477 एक्टिव केसेज हैं।
पढ़ें ये खास खबर- महिला ने चॉकलेट से बनाए कोरोना थीम के गणपति, कोरोना योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि
प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1576 हो गई है। जिले में अब तक 76 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 1264 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 236 एक्टिव केस हैं।
2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1975 हो चुकी है। यहां 11 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1855 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 109 केस अब भी एक्टिव हैं।
3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4117 हो गई है। शहर में अब तक 34 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 3127 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 956 केसेज अब भी एक्टिव हैं।
4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 981 हो गई है। इनमें से 45 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 779 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 157 केस अब भी एक्टिव हैं।
5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 304 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 182 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 115 केस एक्टिव हैं।
6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 598 हो गई है। इनमें से 15 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 489 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 94 केस एक्टिव हैं।
7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 617 हो गई है। इनमें से 12 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 447 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 158 केस अब भी एक्टिव हैं।
8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 541 हो गई है। इनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 483 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 33 केस अब भी एक्टिव हैं।
9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 552 हो गई है। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 521 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 28 केस अब भी एक्टिव हैं।
10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 3096 हो चुकी है। जबकि, 66 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 2290 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 740 केसेज एक्टिव हैं।
11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 400 हो चुकी है। इनमें से 13 की मौत हो चुकी है, जबकि 260 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 127 केस एक्टिव है।
12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 113 हो चुकी है। इनमें से 84 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 29 केस एक्टिव हैं।
13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 975 हो चुकी है। इनमें 12 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 547 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 116 केस एक्टिव हैं।
14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 790 हो गई है। 17 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 642 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 131 केस अब भी एक्टिव हैं।
15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 182 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 104 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 74 एक्टिव केस हैं।
16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 601 हो गई है। इनमें से 6 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 434 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 161 केस अब भी एक्टिव हैं।
17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 94 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 52 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 40 केस एक्टिव हैं।
18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 692 हो गई है। इनमें से 13 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 519 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 160 केस अब भी एक्टिव हैं।
19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 172 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 5 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 123 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 44 केस एक्टिव हैं।
20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 375 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 254 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 118 केस एक्टिव है।
21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 211 हो चुकी है। इनमें से 116 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, 95 केस अब भी एक्टिव हैं।
22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 154 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 128 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 22 केस एक्टिव हैं।
23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 236 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 183 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 52 केस अब भी एक्टिव हैं।
24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1037 हो चुकी है। इनमें 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 913 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 111 केस अब भी एक्टिव है।
25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 538 हो गई है। इनमें से 10 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 328 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 328 केस अब भी एक्टिव हैं।
26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 525 हो चुकी है। इनमें से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 428 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 86 केस अब भी एक्टिव हैं।
27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 295 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 205 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 88 केस अब भी एक्टिव हैं।
28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 415 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 264 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 144 केस अब भी एक्टिव हैं।
29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 370 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 276 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 90 एक्टिव केस हैं।
30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 567 हो गई है। इनमें से 11 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 460 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 96 केस एक्टिव हैं।
31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 142 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 84 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 51 केस अब भी एक्टिव हैं।
32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 273 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 218 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 49 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।
33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 378 हो गई है। इनमें से 12 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 264 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 102 एक्टिव केस हैं।
34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 217 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 123 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 90 केस एक्टिव है।
35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 712 हो गई है। इनमें 20 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 622 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 70 केस अब भी एक्टिव हैं।
36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 934 हो गई है। इनमें से 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 772 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 144 केस अब भी एक्टिव हैं।
37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 73 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 34 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 38 केस एक्टिव है।
38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 846 हो गई है। इनमें 9 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 726 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 111 केस एक्टिव हैं।
39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 149 हो गई है। इनमें, 101 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 48 केस एक्टिव हैं।
40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 422 हो गई है। इनमें से 9 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 340 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 73 केस एक्टिव हैं।
41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 340 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 187 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 148 केस अब भी एक्टिव हैं।
42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 376 हो गई है। इनमें से अब तक 13 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 258 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 105 केस एक्टिव हैं।
43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 135 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 80 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 54 केस अब भी एक्टिव हैं।
44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 121 हो गई है। इनमें से 72 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 49 केस अब भी एक्टिव हैं।
45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 313 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 6 की मौत हो चुकी है। जबकि, 286 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 21 केस एक्टिव है।
46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 290 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 241 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 47 केस अब भी एक्टिव हैं।
47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 339 हो गई है। इनमें से 9 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 296 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 34 केस अब भी एक्टिव हैं।
48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 240 हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 171 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 67 केस अब भी एक्टिव हैं।
49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 248 हो गई हैं। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 158 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 84 केस अब भी एक्टिव हैं।
50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 66 हो चुकी है। इनमें से 43 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 23 केस अब भी एक्टिव हैं।
गोबर से बनाई जा रही हैं गणेश प्रतिमाएं, देश ही नहीं विदेशों में भी हो रहीं फेमस, देखें वीडियो...
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज