scriptCorona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 7645, अब तक 334 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 7645 and 334 death | Patrika News

Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 7645, अब तक 334 ने गवाई जान

locationभोपालPublished: May 30, 2020 03:48:50 pm

Submitted by:

Faiz

24 घंटों के भीतर शुक्रवार रात तक कोरोना के 192 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 7645 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 334 है।

Corona Update

Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 7645, अब तक 334 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 334 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7645 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार रात तक 84 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में 126 हो चुकी है। वही, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार रात तक 22 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 54 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 334 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- वो खतरनाक वायरस जो कोरोनावायरस से भी ज्यादा मचा चुके हैं तबाही


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शुक्रवार को शहर में 84 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3344 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 1545 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 126 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 1673 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- Steam Therapy : भाप लेने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है? यहां जानें सच



भोपाल प्रदेश का बड़ा हॉटस्पॉट

शुक्रवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 22 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1395 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 54 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, अहतियाद के तौर पर शहर को पहले से ही प्रदेश का हॉटस्प़ॉट मानते हुए कलेक्टर द्वारा जिलेभर को टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। राहत की बात ये है कि, इनमें से 903 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 438 एक्टिव केसेज बाकि हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना से इस तरह बचें और दूसरों को भी बचाएं, जानिए 10 जरूरी टिप्स



प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में आज कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 658 हो चुकी है। जिले में अब तक 55 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 302 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 301 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में आज कोरोना का 1 और केस सामने आया है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 89 हो चुकी है। यहां 1 मरीज की मौत भी हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, इनमें से 60 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 28 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 120 हो चुकी है। शहर में अब तक 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 67 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 51 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में आज कोरोना के 27 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 139 हो गई है। इनमें से 6 की मौत हो चुकी है। वहीं, 36 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 97 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो गई है। फिलहाल, सभी केस एक्टिव हैं।

6-देवास में आज कोरोना का 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 92 हो गई है। इनमें से 9 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 57 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 26 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 35 हो गई है। इनमें से 10 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 25 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के 293 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 200 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 79 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 53 हो गई है। इनमें से अब तक 12 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 41 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में आज कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 226 हो चुकी है।जबकि, 9 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 168 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 49 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 21 हो चुकी है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में 13 केस अब भी एक्टिव हैं।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के 16 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 14 केस अब भी एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 90 हो चुकी है। इनमें 8 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 69 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 13 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में आज कोरोना के 2 और केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 34 हो गई है। 1 मरीज की आज कोरोना से मौत भी हो गई है। हालांकि, इनमें से 29 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 हो चुकी है। इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 1 केस अब भी एक्टिव है।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8 हो चुकी है। इनमें से 3 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में आज कोरोना का 1 औक केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 6 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हो चुकी है। इनमें से 16 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 13 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 12 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 3 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

21-अनूपपुर में आ कोरोना के 2 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में मरीजों की कुल संख्या 5 हो चुकी है। इनमें से 3 मरीज मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 2 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिल में अब कोरोना के 9 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7 हो चुकी है। फिलहाल सातों केस एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो चुकी है। इनमें 1 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 34 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 7 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 23 हो गई है। इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ है, जबकि 22 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में आज कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 17 हो चुकी है। फिलहाल, सभी केस एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में आज कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 9 हो गई है।इनमें से 1 की मौत हो चुकी है। जबकि, 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक कोरोना के 16 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 15 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8 हो चुकी है। इनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि, 3 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 120 हो गई है। इनमें से 3 व्यक्तियों को मौत हो चुकी है। जबकि, 107 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 10 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2 हो गई है। इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि, 1 केस अब भी एक्टिव है।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, सभी लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। इनमें से 3 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 34 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब एक भी एक्टिव केस नहीं है।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

35-खंडवा में आज कोरोना का 1 नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 236 हो गई है। इनमें 13 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 199 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 24 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 125 हो गई है। इनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 100 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 15 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में आज कोरोना का 1 और पॉडिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 4 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। फिलहाल, शहर में अब भी 2 केस एक्टिव हैं।

38-नीमच में आज कोरोना के 8 नए प़िजिट केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 157 हो गई है। इनमें 4 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 47 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 106 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के 4 प़जिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। जबकि, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना के 68 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 64 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो 3 जान गवा चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 1 केस एक्टिव है।

41-दमोह में अब तक कोरोना के 16 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 15 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में आज कोरोना का 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 7 हो गई है। इनमें से अब तक 1 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 4 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 2 केस अब भी एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो गई है। इनमें से 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 8 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 7 हो चुकी है। इनमें से 3 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 9 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है। जबकि, 7 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। यहां 1 केस अब भी एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के 7 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से 4 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9 हो गई है। इनमें से 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में आज कोरोना का 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 9 हो चुकी है। फिलहाल, सभी केस एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना कोरोना का 1 मामला सामने आया है। फिलहाल केस एक्टिव है।

https://youtu.be/U5TEi50t1fA
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो