scriptCorona Update : 80 हजार के करीब पहुंची MP में संक्रमितों की संख्या, अब तक 1640 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 79192 and 1640 death | Patrika News

Corona Update : 80 हजार के करीब पहुंची MP में संक्रमितों की संख्या, अब तक 1640 ने गवाई जान

locationभोपालPublished: Sep 10, 2020 02:55:17 am

Submitted by:

Faiz

24 घंटों के भीतर बुधवार रात को कोरोना के 1869 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 79192 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1640 जा पहुंची है।

Corona Update

Corona Update : 80 हजार के करीब पहुंची MP में संक्रमितों की संख्या, अब तक 1640 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात को प्रदेश में कोरोना के 1869 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 79192 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार रात तक 287 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 432 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक 215 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 313 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 1640 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- अब कोरोना नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 500 से लेकर 5 हजार तक वसूला जाएगा स्पॉट फाइन


इंदौर के हालात बेकाबू

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार को शहर में 287 नए मामले सामने आए। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 15452 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 4301 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 432 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 10719 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- 14 सितंबर से शुरु होंगी 10वीं और 12वीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं, देखें टाइम टेबल


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

बुधवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 215 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12241 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 313 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 10154 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1774 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- कंगना के दफ्तर पर तोड़फोड़ से गर्माई सियासत, कांग्रेस ने महिला सम्मान पर पूछा सवाल तो करणी सेना ने किया प्रदर्शन


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2046 हो गई है। जिले में अब तक 82 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 1600 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 364 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2206 हो चुकी है। यहां 15 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2061 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 130 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6905 हो गई है। शहर में अब तक 73 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 4950 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1882 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 1329 हो गई है। इनमें से 67 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1051 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 211 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 437 हो गई है। इनमें से 8 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 322 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 107 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 856 हो गई है। इनमें से 17 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 697 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 142 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 988 हो गई है। इनमें से 15 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 672 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 301 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 585 हो गई है। इनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 538 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 22 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 677 हो गई है। इनमें से 5 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 616 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 56 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 5516 हो चुकी है। जबकि, 103 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 4044 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 1369 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 723 हो चुकी है। इनमें से 20 की मौत हो चुकी है, जबकि 560 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 143 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 212 हो चुकी है। इनमें से 142 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 70 केस एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1041 हो चुकी है। इनमें 14 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 815 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 212 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1336 हो गई है। 26 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 946 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 364 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 341 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 243 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 92 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1391 हो गई है। इनमें से 11 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 921 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 459 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 189 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 126 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 61 केस एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1134 हो गई है। इनमें से 23 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 872 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 239 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 257 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 6 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 209 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 42 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 766 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 8 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 553 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 205 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 510 हो चुकी है। इनमें से 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, 434 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। फिलहाल, 71 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 293 हो चुकी है। इनमें से 12 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 195 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 86 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 440 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 295 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 144 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1326 हो चुकी है। इनमें 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 1121 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 189 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 914 हो गई है। इनमें से 19 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 639 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 256 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 758 हो चुकी है। इनमें से 19 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 624 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 115 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 597 हो गई है। इनमें से 13 की मौत हो चुकी है। जबकि, 451 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 113 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 872 हो गई है। इनमें से 19 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 593 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 260 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 872 हो चुकी है। इनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 707 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 155 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1201 हो गई है। इनमें से 17 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 845 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 339 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 421 हो गई है। इनमें से 10 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 286 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 125 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 535 हो चुकी है। इनमें से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 433 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 91 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 746 हो गई है। इनमें से 23 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें से अब तक 504 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 219 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 839 हो गई है। इनमें से 8 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 641 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 190 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1092 हो गई है। इनमें 25 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 906 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 161 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2035 हो गई है। इनमें से 32 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1568 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 435 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 336 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है और 166 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 166 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1411 हो गई है। इनमें 19 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 1105 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 287 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 317 हो गई है। इनमें, 273 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 44 केस एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 847 हो गई है। इनमें से 17 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 637 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 193 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 872 हो गई है। इनमें से 19 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 593 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 260 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 908 हो गई है। इनमें से अब तक 22 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 591 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 295 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 416 हो गई है। इनमें से 2 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 264 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 150 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 769 हो गई है। इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 564 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 198 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 541 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 8 की मौत हो चुकी है। जबकि, 440 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 93 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 604 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 470 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 130 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 516 हो गई है। इनमें से 14 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 409 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 93 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 685 हो चुकी है। इनमें से 5 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 450 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 230 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 563 हो गई हैं। इनमें से 11 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 476 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 76 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 230 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 180 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 49 केस अब भी एक्टिव हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो