scriptनिगम नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, पूछताछ में जुटी पुलिस | latest rape cases in mp | Patrika News

निगम नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, पूछताछ में जुटी पुलिस

locationभोपालPublished: Feb 02, 2019 02:48:01 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

मकान बनाने का झांसा देकर निगम नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर के खिलाफ महिला ने एमपीनगर थाने में सगीर के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करायी।

crime

निगम नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, पुछताछ में जुटी पुलिस

भोपाल। मकान बनाने का झांसा देकर निगम नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर के खिलाफ महिला ने एमपीनगर थाने में सगीर के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करायी। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपने शिकायती आवेदन में बताया है कि वर्ष 2016 में वह अपने पति के साथ अर्जुन नगर झुग्गी में रहने के लिए आई थी। उसकी झुग्गी के बगल में रहने वाले एक नाई ने पार्षद मोहम्मद सगीर से मुलाकात करवाई थी।

झुग्गी दिलवाने का झांसा देकर किया था दुष्कर्म

पीड़िता के मुताबिक, पार्षद मोहम्मद सगीर ने उसे अर्जुन नगर में स्वयं की झुग्गी दिलवाने का झांसा दिया था। सगीर ने फार्म हाउस में ले जाकर महिला के साथ बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष सगीर ने करीब 15 दिन पहले दोबारा उसे गलत काम करने के लिए बुलवाया था। जब महिला ने जाने से इंकार कर दिया, तो सगीर ने बलात्कार की जानकारी महिला के पति को देने की धमकी दी थी।

आपराधिक मामला दर्ज

पीड़ित महिला ने एमपी नगर थाने पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने का शिकायती आवेदन दिया है। महिला घटना स्थल स्पष्ट नही कर पा रही है, महिला के बायान के बाद नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर के बयान लिये जायेगे वही पुलिस इस मामले की में जुटी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो