भोपाल

इंजीनियरिंग छोड़ चुना संगीत, देश विदेश में एक दर्जन एलबम

– राजधानी के आदित्य ने कमाया नाम, आने वाली दो फिल्मों में देंगे आवाज …
 

भोपालSep 14, 2018 / 07:24 pm

शकील खान

इंजीनियरिंग छोड़ चुना संगीत, देश विदेश में एक दर्जन एलबम

कहते हैं काम वहीं करो जिसमें रूचि हो। सफलता झक मारकर आएगी। इसको राजधानी के एक युवा कलाकार ने चरितार्थ किया है। इंजीनियरिंग छोड़ कर इन्होंने संगीत की ओर रूख कर लिया। इसके बाद न केवल राजधानी बल्कि देशविदेश में नाम कमा रहे हैं।
राजधानी के कलाकार देश दुनिया में शहर का नाम ऊंचा कर रहे हैं। ऐसे ही एक कलाकार आदित्य ने गजल गायकी में नया मुकाम हासिल किया गया है। करीब दर्जन एलबम के साथ देश और दुनिया में नाम कमाने के बाद अब इनकी आवाज फिल्मों में भी सुनाई देगी। खासबात ये है कि जिस दौर में लोग वेस्टर्न म्यूजिक को ज्यादा पसंद कर रहे हैं उस समय शास्त्रीय संगीत और गजल गायकी को चुना है।
गज़़ल/गीत/सूफी/फिल्मी गीत नए,पुराने/गरबा आदि में महारत रखने वाले आदित्य ने कुशल गायक और संगीतकार के रूप में पहचान बनाई है। हाल ही में, विजऩ स्टूडियो द्वारा, आदित्य का एक गज़़ल एलबम हज़ारों ख्वाहिशें रिलीज़ किया गया है इसमें 6 गज़़ल्स हैं। इससे पहले 5 गज़़लों का एक वीडियो एलबम रिलीज हो चुका है।
विदेश में परफार्म की तैयारी

जल्द ही आदित्य का एक शो विदेश में होने जा रहा है। इन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारी चल रही है। ये एक संगीत श्रंखला होगी।


देश केे कई बड़े शहरों में दी प्रस्तुति
देश के कई बड़ों शहरों में आदित्य अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इन्होंने बताया कि शुरू से ही संगीत का शौक था। इस कारण इंजीनियरिंग करने के बाद संगीत को चुनना बेहतर समझा।
 

आईसीसीआर द्वारा अनुबंधित आदित्य ने, इंजीनियरिंग करने के बाद, संगीत साधना को ही अपना कैरियर बनाया है, शास्त्रीय संगीत सीखे हुए आदित्य, देश के कई बड़े नगरों में सफल प्रस्तुतियां दे चुके हैं।
प्रतिभाओं की कमी नहीं, मौके की जरूरत है
राजधानी में प्रतिभओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो बस एक मौका मिलने की। आदित्य ने बताया कि वर्तमान में कई ऐसे नामी कलाकार हैं जो भोपाल से ही निकले हैं। इन्होंने शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है।
 

 

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.