भोपाल

वन विहार पहुंचा आदमखोर तेंदुआ, इतना खूंखार कि ठीक से परीक्षण तक नहीं कर सके डॉक्टर

– दो साल का युवा तेंदुआ, सिवनी में ले चुका है दो लोगों की जान, कई पर किया हमला

भोपालOct 30, 2021 / 10:04 pm

praveen malviya

वन विहार पहुंचा आदमखोर तेंदुआ, इतना खूंखार कि ठीक से परीक्षण तक नहीं कर सके डॉक्टर

भोपाल. सिवनी में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर तेंदुए को शुक्रवार को रेस्क्यू करने के बाद शनिवार को वन विहार लगाया गया है। तेंदुआ इतना खूंखार है कि चिकित्सक ठीक से इसका परीक्षण तक नहीं कर सके। कैद किए जाने और सफर के चलते यह बेहद गुस्से और तनाव में है। वन विहार के अधिकारी और विशेषज्ञ इसके शांत होने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद इसका विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। बेहद खतरनाक बन चुके इस तेंदुए को अब वन विहार में ही रखा जाएगा।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के डिप्टी डायरेक्टर एके जैन ने बताया कि, दक्षिण सिवनी वनमंडल के कान्हीबाड़ा परिक्षेत्र की बांड्रापानी बीट से इस तेंदुए को रेस्क्यू किया गया है। इस युवा तेंदुए ने कई जनहानियां की हैं जिसके चलते इसे खतरनाक मानते हुए मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक ने इसे पकडऩे के आदेश जारी किए थे। 29 अक्टूबर को इसे पकड़ा गया जिसके बाद सीधे इसे वन विहार भेज दिया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.