scriptLeopard trapped in iron trap in forest | जंगल में लगे लोहे के फंदे में फंसा तेंदुआ | Patrika News

जंगल में लगे लोहे के फंदे में फंसा तेंदुआ

locationभोपालPublished: Jan 08, 2023 06:15:02 pm

Submitted by:

brajesh tiwari

शुक्रवार को वनकर्मियों ने सुरक्षित रेस्क्यु कर नौरादेही अभयारण्य पहुंचाया। वन विभाग जाल बिछाने वालों का पता लगाने के प्रयास कर रहा है। वहीं जंगल में निगरानी भी बढ़ाई गई है।

जंगल में लगे लोहे के फंदे में फंसा तेंदुआ
शुक्रवार को वनकर्मियों ने सुरक्षित रेस्क्यु कर नौरादेही अभयारण्य पहुंचाया। वन विभाग जाल बिछाने वालों का पता लगाने के प्रयास कर रहा है। वहीं जंगल में निगरानी भी बढ़ाई गई है।
सागर. उत्तर वनमंडल के बांदरी वन क्षेत्र में वन्य प्राणियों की सुरक्षा पर शिकार का खतरा मंडराता दिख रहा है। रेंज के जंगल में शिकारियों द्वारा बिछाए गए फंदे में फंसे तेंदुए को शुक्रवार को वनकर्मियों ने सुरक्षित रेस्क्यु कर नौरादेही अभयारण्य पहुंचाया। वन विभाग जाल बिछाने वालों का पता लगाने के प्रयास कर रहा है। वहीं जंगल में निगरानी भी बढ़ाई गई है। बांदरी रेंज की अराटीला बीट में शुक्रवार को तेंदुए के जाल में फंसे होने की सूचना परिक्षेत्र अधिकारी वीएन सोलंकी को लगी थी। जिसके बाद वे एसडीओ हेमंत यादव को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंचे तो उन्हें जंगल में तेंदुआ लोहे के फंदे में फंसा मिला। फंदे से निकलने के लिए तेंदुआ संघर्ष कर रहा था। उसे फंदे से निकालने के लिए टें्रकुलाइज करना जरूरी था। फंदे में फंसे तेंदुआ को ट्रेंकुलाइज करने डीएफओ डीएस डोडवे द्वारा नौरादेही और रीवा के मुकुन्दपुर जू से बचाव दल से मदद मांगी गई। रीवा और नौरादेही से शाम 7 बजे रेस्क्यु टीम अराटीला बीट के जंगल में पहुंची। सर्द रात में विशेषज्ञों द्वारा फंदे में छटपटा रहे तेंदुए को काफी मुश्किल के बाद टें्रकुलाइज किया गया।
बेहोश होने पर उसे विशेष ङ्क्षपजरे में रखकर नौरादेही पहुंचाया गया। रेस्क्यु टीमों की निगरानी में नौरादेही अभयारण्य पहुंचे तेंदुए को सर्रा रेंज में बड़ी झील के पास छोड़ा गया। चेतना लौटने पर तेंदुआ पास के जंगल की ओर चला गया।
नौरादेही अभयारण्य एसडीओ सेवाराम मलिक ने बताया कि तेंदुआ को पूरी सतर्कता से ट्रेंकुलाइज कर सर्रा रेंज में छोड़ा गया है। स्वास्थ्य परीक्षण में भी तेंदुआ स्वस्थ्य पाया गया है। रात करीब 2 बजे उसे अभयारण्य में छोड़ा गया था। यहां उसे पूरी सुरक्षा दी जा रही है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.