scriptमोदी सरकार का पुतला फूंकते समय बड़ा हादसा, 12 कांग्रेसी आग में घिरे, देखें VIDEO | live: 12 people scorched by fire while blowing a effigy of PM MODI | Patrika News

मोदी सरकार का पुतला फूंकते समय बड़ा हादसा, 12 कांग्रेसी आग में घिरे, देखें VIDEO

locationभोपालPublished: Nov 02, 2017 05:23:36 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को पुतला दहन के वक्त हादसा हो गया। इसमें 12 कांग्रेस कार्यकर्ता झुलस गए। हादसे में जिला महिला कांग्रेस की कुछ

congress
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को पुतला दहन के वक्त हादसा हो गया। इसमें 12 कांग्रेस कार्यकर्ता झुलस गए। हादसे में जिला महिला कांग्रेस की कुछ कार्यकर्ता भी बाल-बाल बच गईं।

हादसा उस समय हुआ जब रोशनपुरा पर कांग्रेस पार्टी के लोग केंद्र सरकार का पुतला फूंकने आए थे। वे घरेलू गैस की कीमतें बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे थे। दोपहर में जिला महिला कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी के लोग जमा हुए थे। जैसे ही पुतला फूंकने की तैयारी हुई किसी ने अचानक पुतले में आग लगा दी। देखते ही देखते वहां कोहराम मच गया। चंद मिनट के लिए अफरा-तफरी मच गई।
महिला कार्यकर्ताएं भी बच गईं
कई लोगों के ऊपर जलते हुए कागज चिपक गए थे। उनके कपड़ों पर जलते हुए कागज गिरने लगे, तो कुछ महिलाओं की साड़ियां पर भी चिंगारी पहुंच गई थी। पुतले में फैली आग ने करीब 12 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इन लोगों में से दो लोगों को आंशिक चोट आई है। एक व्यक्ति के हाथ की त्वचा जल गई।

हो सकता था बड़ा धमाका
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रदर्शनकारी अपने साथ घरेलू गैस का सिलेंडर भी लेकर आए थे। हालांकि वह सिलेंडर खाली था, अन्यथा वह भी इस पुतले की आग की चपेट में आ जाता। लोगों का कहना है कि बड़ा हादसा टल गया।

लगाए केंद्र विरोधी नारे
जिला महिला कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेसियों ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद ज्यादा महंगाई बढ़ गई है। आम नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसे में गैस की कीमतों और पेट्रोल की कीमतों को कम करना जरूरी है।

यह लोग हुए शामिल
इसमें महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीसी शर्मा, गुड्डू चौहान समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

congress
congress
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो