scriptओखी तूफान ने दिखाया बड़ा असर, बारिश के बाद हुआ ये हाल | live Current Temperature Monsoon Weather Forecast Cyclone Ockhi Effect | Patrika News

ओखी तूफान ने दिखाया बड़ा असर, बारिश के बाद हुआ ये हाल

locationभोपालPublished: Dec 10, 2017 01:55:02 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश में ओखी तूफान का असर साफ दिखाई दिया, यहां कई स्थानों पर बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट हुई, जबकि कई स्थानों पर कोहरे के

Ockhi Effect latest news


भोपाल। मध्यप्रदेश में ओखी तूफान का असर साफ दिखाई दिया, यहां कई स्थानों पर बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट हुई, जबकि कई स्थानों पर कोहरे के आगोश में गांव और शहर ढंक गए। वहीं कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। तापमान में गिरावट के बाद कई बच्चे स्कूल नहीं जा सके।

 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई स्थानों पर हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। खजुराहो न्यूनतम 8 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंठा रहा। पचमढ़ी व रतलाम में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का। प्रदेश में रेल व हवाई यातायात बाधित हुआ।

रतलाम, उज्जैन, बडवानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर में रिमझिम बारिश हुई। नीमच में प्रशासन ने दो दिन के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित की। मंदसौर में स्कूलों का समय बदला गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले २४ घंटे में इंदौर, उज्जैन, भोपाल व होशंगाबाद संभागों में बारिश हो सकती है।

 

कोहरे से ट्रेनें लेट, टिकट कैंसिल
भोपाल. उत्तर-भारत में छाए कोहरे और बादलों के चलते राजधानी आने वाली ट्रेनें घंटों देरी से भोपाल पहुंची। कई गाडि़यां आठ घंटे तक की देरी से भोपाल आईं। इसमें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ०८.१० घंटे और भोपाल एक्सप्रेस ०७.१० घंटे की देरी से भोपाल आई। साथ ही लगभग दर्जन भर गाडि़यां लेट रही। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को खासी परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार कई यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल कराए।

ये ट्रेनें रही लेट
12191 श्रीधाम एक्स. 2.50 घंटे
14624 पतालकोट एक्स. 1.00 घंटे
12716 सचखंड एक्स. 3.00 घंटे
12410 गोंडवाना एक्स. 5.25 घंटे
12616 जीटी एक्स. 2.00 घंटे
12156 भोपाल एक्स. 7.20 घंटे
12628 कनार्टका एक्स. 1.30 घंटे
12722 दक्षिण एक्स. 1.00 घंटे
11058 पठानकोट एक्स. 1.45 घंटे
11016 कुशीनगर एक्स. 2.15 घंटे
12138 पंजाब मेल 2.40 घंटे
18238 छतीसगढ़ एक्स. 8.10 घंटे
12618 मंगला एक्स. 1.40 घंटे
11078 झेलम एक्स. 1.30 घंटे

मुख्यमंत्री बोले- ओखी तूफान से रहे सतर्क
दक्षिण भारत से उत्तर की तरफ बढ़ रहा ओखी तूफान अब मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिम सीमा से प्रवेश कर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलर्ट के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ओखी तूफान को लेकर कहा है कि तूफान से प्रभावित लोगों के साथ पूरा मध्यप्रदेश खड़ा है। प्रदेश के लोगों को सुरक्षित रहने के लिए अलर्ट रहने को कहा है।

दक्षिण भारत के लक्ष्यद्वीप, तमिलनाडू, केरल के बाद अब यह गोवा, महाराष्ट्र होते हुए यह गुजरात और मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गया है। इसने मंगलवार को ही मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से प्रवेश किया है।

यहां गिरेगी बारिश
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद संभागों में कहीं-कहीं बारिश होगी। इसके अलावा बाकी संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

कहां कितना तापमान
भोपाल 26.3 14.4
इंदौर 26.4 17.3
उज्जैन 28.0 12.0
रीवा 25.6 8.4
खजुराहो 26.1 7.8

 

अब तक ऐसा है मौसम
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। शेष संभागों में फिलहाल मौसम शुष्क रहा। भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई, जबकि शेष संभागों में परिवर्तन नहीं हुआ।

पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड
मध्यप्रदेश में आम तौर पर ठंडे रहने वाले जिलों में उमरिया और छिंदवाड़ा है। यहां तापमान 7 डिग्री सें. दर्ज हुआ। इसके अलावा पचमढ़ी में सबसे कम 6 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है।

मोदी और शिवराज की अपील
मध्यप्रदेश के मख्यमंत्री ने भी अपनी राज्य में अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा है कि तूफान के कारण मध्यप्रदेश पूरी तरह से साथ खड़ा हुआ है। देश के कई हिस्सों में ओखी चक्रवात से पैदा हुए हालात पर नजर बनाए हुए हैं। PM नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात के प्रभावित इलाकों में मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि हर संभव सहायता करें और कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो