scriptएक तरफा प्यार में मॉडल को उसी के घर में बनाया बंधक, 12 घंटे बाद पुलिस ने कराया आजाद | live girl kidnapped by boy in bhopal | Patrika News

एक तरफा प्यार में मॉडल को उसी के घर में बनाया बंधक, 12 घंटे बाद पुलिस ने कराया आजाद

locationभोपालPublished: Jul 13, 2018 07:43:18 pm

Submitted by:

Manish Gite

युवती के घर घुसे युवक ने प्रेमिका को बनाया बंधक, बोला- मेरे पापा आएंगे तब छोड़ूंगा

crime news

crime news

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह एक युवती को उसी के घर में बंधक बनाने के बाद 12 घंटे बाद पुलिस ने आजाद करा लिया गया। मामला होशंगाबाद रोड स्थित एक मॉल के पास का है।
उत्तरप्रदेश का रहने वाला रोहित नाम का एक युवक मुंबई में रहता है और वो सिंगर है। उसकी मुलाकात भोपाल की रहने वाली युवती से मुंबई में हुई थी। यह युवती एक्ट्रेस है। रोहित के मुताबिक वो युवती से प्रेम करने लगा। चार माह पहले दोनों में अनबन हो गई तो युवती मुंबई से भोपाल आ गई। तब से वो भोपाल में ही अपने परिवार के साथ रह रही है।
सुबह सात बजे एक मॉडल को उसी के घर में बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित सिंह ने शाम सात बजे आजाद कर दिया। माडल से शादी की शर्त पर उसे आजाद करने को राजी हुआ। मॉडल को तुरंत ही पास ही के अस्पताल पहुंचा दिया गया। वो घायल अवस्था में थी।
यह रहा दिनभर का घटनाक्रम
आरोपी रोहित ने युवती को कैंची से घायल कर लिया था। इसके बाद उसने दवाई और पट्टी की मांग की।
-पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट में खुद को बंद करने वाले रोहित को दूध-पानी की सप्लाई की गई।
-दरवाजे से मुमकिन नहीं होने के कारण उसे एक बाल्टी में रस्सी बांधकर खिड़की के जरिए दी जाती रही।
-बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया था।

तो लगा दिया फायरिंग का केस
युवक के मुताबिक लड़की के परिजनों ने चार माह पहले उस पर फायरिंग का केस लगा दिया था। तब से पुलिस उसे ढूंढ रही है।


तो खुद को मार लेगा
पत्रिका से विशेष बातचीत में रोहित ने बताया कि वो लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। इसी सिलसिले में वो भोपाल भी आया है। उसने बताया कि वो खुद को गोली मार लेगा।

 

लड़की के साथ बंद है कमरे में
रोहित ने बताया कि वो लड़की के घर आया और बातचीत करने के लिए एक कमरे में युवती के साथ चले गया। तभी से वो और युवती एक ही कमरे में बंद है। वो बार-बार खुद को मारने की धमकी दे रहा है।

पुलिस से डर
रोहित ने बताया कि उसे पुलिस से डर है। उसे लगता है कि पुलिस उसे जान से मार देगी। क्योंकि पुलिस उसे फायरिंग के केस में तलाश कर रही है।

पूरे परिवार को बंधक बनाया
अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक रोहित ने युवती और उसके पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बना रखा है। हालांकि रोहित ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि मैं और लड़की दोनों ही एक कमरे में हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों कमरे में बंद है और पुलिस तेजी से दोनों को सकुशल बाहर निकालने में लगी है।

पत्रिका ने की लड़की से बातचीत
इधर, रोहित से बात करने के साथ ही पत्रिका रिपोर्टर ने जब युवती से भी बात। अपने अपको बंधक बनाए जाने के सवाल पर वो ज्यादा कुछ नहीं कह सकी। वो डरी हुई लग रही थी।

मेरे पापा आएंगे तब छोड़ूंगा
रोहित ने पत्रिका को बताया कि जब मेरे पापा आएंगे तब ही मैं छोड़ूंगा। इधर, बताया जाता है कि उसके पिता उत्तरप्रदेश से चल दिए हैं और ग्वालियर तक पहुंच गए हैं।

पुलिस को खबर नहीं
इधर, मिसरोद पुलिस ने ऐसे कोई मामले से इनकार किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो