scriptUPDATE: राहुल का मिशन मध्यप्रदेश, मेगा रोड शो में दिखाई राहुल गांधी ने ताकत | live Madhya Pradesh elections 2018 rahul gandhi visit in bhopal | Patrika News

UPDATE: राहुल का मिशन मध्यप्रदेश, मेगा रोड शो में दिखाई राहुल गांधी ने ताकत

locationभोपालPublished: Sep 17, 2018 08:00:22 pm

Submitted by:

Manish Gite

UPDATE: राहुल का मिशन मध्यप्रदेश, मेगा रोड शो में दिखाई राहुल गांधी ने ताकत

RAHUL GANDHI

LIVE: तीन राज्यों के चुनाव से पहले राहुल गांधी का मेगा शो, थोड़ी देर में कांग्रेस दिखाएगी ताकत

भोपाल। थोड़ी देर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। वे 18 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। इसके इसके बाद दोपहर ढाई बजे बीएचईएल दशहरा मैदान पर संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के रोड शो में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता साथ-साथ चल रहे हैं। राहुल के रोड शो के लिए पूरे शहर को पोस्टरों से सजा दिया गया है।

इससे पहले राहुल के दौरे को लेकर रविवार को एयरपोर्ट से लेकर दशहरा मैदान तक सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति का जायजा लिया और रोड की रिहर्सल की। पूरे रास्ते भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बैनर और पोस्टर लगाए हैं। इस रोड शो में करीब 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान है।

 

#Live Update

2.50 PM

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले के साथ हजारों लोग दशहरा मैदान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

2.45 pm

राहुल गांधी का काफिला कमलना पार्क से होते हुए पॉलिटेक्निक कालेज पर पहुंचा।
2.30 pm

राहुल गांधी का काफिला पीर गेट से होते हुए मोती मस्जिद पहुंचा, जहां कांग्रेस विधायक आरिफ अकील समेत पुराने भोपाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

2.00 pm

राहुल गांधी पुराने भोपाल के विश्वकर्मा मंदिर में दर्शन करने उतरे। इसी दौरान उन्होंने एक टी स्टाल से चाय भी पी।
1.50 PM

राहुल हमीदिया अस्पताल के पास से गुजरे।

01.30 pm

राहुल गांधी का काफिला कोहेफिजा क्षेत्र के आगे पहुंच गया। कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता फूल बरसा रहे थे।

01.15 PM
राहुल गांधी का काफिला वीआईपी रोड पर पहुंचा। राहुल एक हाईटेक बस में सवार है। हालांकि वे बस से बाहर अब तक नहीं निकले हैं।

-राहुल हाईटेक बस के आगे आगे सुरक्षा बल चल रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारे लगाते हुए चल रहे हैं।
01.00 PM

राहुल गांधी लाल घाटी पहुंचे, जहां से उनका रोड शो शुरू हुआ।

12.45 pm राहुल गांधी भोपाल पहुंचे।

12.35 pm

लाल घाटी क्षेत्र में बड़ा जाम लग गया है। मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।
12.30 PM

राहुल गांधी के आने का इंतजार करते कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं कार्यकर्ता।

हार फूल लेकर एयरपोर्ट पर तैयार खड़े हैं कांग्रेस कार्यकर्ता।

11.00 AM

-काफी देर तक बच्चे होते रहे परेशान। बसों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है।
-स्कूल बसें भी जाम में फंसीं।

-स्थानीय लोगों को आने जाने में हो रही है परेशान ही।

-राहुल गांधी के रोड शो के लिए लालघाटी पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति।
10.30 AM

बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भीड़ लेकर राहुल गांधी के सभा स्थल पर पहुंचने लगे। बताया जाता है कि नेताओं को ज्यादा से ज्यादा भीड़ लाने का दिया गया था टारगेट।
10.30 AM

-कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लालघाटी पर हुए जमा। यहां से राहुल गांधी का रोड शो शुरू होगा।

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता।
10.15 AM

-पुलिस हर आने जाने वाले पर रख रही है नजर।

-राहुल गांधी के रोड शो को लेकर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात।

9.30 AM

राहुल के रोड शो से पहले काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राहुल गांधी का रोड शो हो रहा है। इससे पहले ही सवर्ण समाज के लोग काले झंडे लेकर जमा हो गए। कोलार रोड स्थित चूना भट्टी पर ब्राह्म समाज के लोगों ने काले झंडे दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर करीब 25 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके नेता धर्मेंद्र शर्मा को नजरबंद कर दिया गया। इधर, करणी सेना के सुरेंद्र सिंह को भी उनके ही घर में नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें रविवार रात को ही नजरबंद किया गया। पुलिस ने उनके पास से विरोध करने का सामान जब्त किया। इसमें बड़ी संख्या में काले रंग के गुब्बारे शामिल थे। यह लोग राहुल के रोड शो के दौरान काले रंग के गुब्बारे छोड़कर विरोध प्रदर्शन करने वाले थे।

भोपाल में भी तैयारी जोरों पर
राहुल के दौरे को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। इधर, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भेल दशहरा मैदान पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
ऐसा होगा राहुल का रोड शो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। वे एयरपोर्ट से लेकर बीएचईएल के दशहरा मैदान तक अपना रोड शो करेंगे। इसमें प्रदेशभर से लोगों को लाने की तैयारी की जा रही है।
और क्या है राहुल के दौरे में
-राहुल गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने आ रहे हैं।
-राहुल मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।।
-राहुल गांधी के दौरों के एक्शन प्लान की तैयारी दिल्ली में जोरों से की जा रही है।
-वे मध्यप्रदेश दौरे को लेकर कई बार दिल्ली में दौरा कर चुके हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा जाएगा ‘वचन पत्र’
कांग्रेस की तरफ से बनाए गए चुनाव के घोषणा पत्र को थोड़ी देर में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपा जाएगा। राहुल मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले भोपाल में रोड शो और एक बड़ी सभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो