script

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की घोषणा, शिवराज के नेतृत्व में चौथी बार बनाएंगे सरकार

locationभोपालPublished: May 04, 2018 05:22:49 pm

Submitted by:

Manish Gite

#LIVE: चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देंगे जीत का मंत्र, यहां देखें पल-पल की खबर

amit shah

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को भेल दशहरा मैदान पहुंच गए। वे यहां छह हजार कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में जीत का मंत्र बताने के लिए राज्य स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करने आए हुए हैं। उनकी बैठक में प्रदेशभर से चुनिंदा कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है, जो आने वाले चुनाव में भाजपा के हाथ मजबूत कर सके।
भेल दशहरा मैदान में आयोजित भाजपा प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक में ज्यादातर कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष मौजूद हैं। एक के बाद एक बड़े नेताओं का संबोधन चल रहा है। अमित शाह इस कार्यक्रम में यहां सिर्फ दो घंटे ही रुकेंगे। शाह इस दौरान चुनाव का शंखनाद भी करने आए हैं।
इससे पहले उनके स्वागत के लिए मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष राकेश सिंह समेत कई मंत्री और विधायक स्टेट हैंगर पर जमा हो गए थे। वहां मुख्यमंत्री ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वे सीधे भेल दशहरा मैदान के लिए रवाना हो गए।
#Live Update

2.21 PM
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधनः
-कांग्रेस ने हिन्दू संस्कृति को बदनाम किया।
-हिन्दू टेरर पर कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
-कांग्रेस को सत्ता का सुख भोगने की आदत है।
-कांग्रेस देश में बांटने की राजनीति कर रही है।
-मध्यप्रदेश में बीजेपी को हराना असंभव है।
2.10 PM


-आज मध्यप्रदेश में कृषि विकास दर सबसे ज्यादा।
-सीएम के नेतृत्व में सड़कों का जाल बिछा दिया।
-शिवराज एमपी को बीमारू राज्य से बाहर निकाल दिया।
-मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन का गढ़ है।
-मध्यप्रदेश में बीजेपी के एक करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता है।
2.00 PM

क्या बोले अमित शाहः

-जहां-जहां कांग्रेस की सरकार थी वहां बीजेपी जीती।
-कांग्रेस में दम नहीं है कि वो बीजेपी को हरा दे।
-2018 में भी एमपी में बीजेपी की सरकार बनेगी।
-बीजेपी के लिए तीर्थ की तरह है मध्यप्रदेश
-विजय का संकल्प लें बीजेपी कार्यकर्ता।
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का संबोधन शुरू।
1.30 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह क्या बोले-
-बीजेपी नहीं होती तो मध्यप्रदेश के गांवों को 24 घंटे बिजली नहीं मिलती।
-15 साल में बीजेपी की सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी।
-कर्नाटक में भी बीजेपी सरकार बनाएगी।
-कांग्रेस की सरकार केवल तीन राज्यों में बची है।
-दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता है पीएम मोदी।
-भारत की राजनीति में चमत्कार है अमित शाह। भारत के चाणक्य हैं शाह।
-नरेंद्र सिंह तोमर हमारे लिए शुभंकर हैं।
1.15 PM
भाजपा नेता रामपाल का संबोधन
-हर बूथ पर 50% वोट मिले bjp को यह मंडल स्तर के कार्यकार्य तय करे
-एक-एक पंचायत को चुनाव के लिए गोद लें नेता।
-पत्थर में से भी पानी निकलना जानते है अमित शाह
-अमित शाह आज चुनाव का शंखनाद करेंगे। यह चुनाव युद्ध की तरह होगा।

01.05 PM
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का संबोधन
-तोमर ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेृतत्व में हम मध्यप्रदेश में चौथी बार सरकार बनाएंगे।
-अमित शाह के कार्य और प्रयासों से दूसरे दल के लोग भी अचंभित हैं।
-कांग्रेस झूठ का सहारा लेगी चुनाव में।
-तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अभिमान रहित होकर काम किया।
-प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बदले जाने पर तत्कालीन अध्यक्ष की सराहना।

12.57 pm

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा:
-काम ज्यादा और समय कम है। यदि सभी परिवार की तरह जुट जाएं तो चौथी बार सरकार बनाने में हम सक्षम है।
-जीत का सिर्फ एक ही विकल्प होता है जीत।
-2003 के पहले की भयवह तस्वीर घर घर जा कर लोगो को बताना है।
-अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
-बीजेपी को दुनिया की सबसे पार्टी बनने का गौरव मिला।
-शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकसित राज्य बना।
12.49pm

-राकेश सिंह ने दिया स्वागत भाषण।

-भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने संबोधन शुरू किया।

12.45 PM

-भेल दशहरा मैदान पर विलंब से पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
-शाह के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भोपाल के विधायक भी मौजूद।

11.15 AM

-थोड़ी देर में अमित शाह भी पहुंच जाएंगे।

-कई मंत्री, विधायक और भाजपा के जिला अध्यक्ष पहुंचे।
-भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर हो रहा है अमित शाह का इंतजार।

भोपाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्टेट हैंगर पर हुआ स्वागत

amit
चुनाव में जीत का देंगे मंत्र
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश में पांच माह बाद होने जा रहे चुनाव का शंखनाद करेंगे। इस मौके पर प्रदेशभर से छह हजार कार्यकर्ताओं को विशेषतौर पर बुलाया गया है। इसमें मंडल अध्यक्ष और महामंत्री, सांसद-विधायक, निकाय प्रतिनिधि से लेकर मंत्री तक शामिल होंगे। इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी होगी। शाह मध्य प्रदेश में औपचारिक तौर पर चुनावी तैयारियों की शुरुआत कर सकते हैं।

कई जगह लग सकता है जाम
जब भी कोई रैली या धरना प्रदर्शन होता है तो शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनती रहती है। इसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 11 बजे स्टेट हैंगर से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए वे नरसिंहगढ़ तिराहा, वीआईपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 से बोर्ड ऑफिस, ज्योति टॉकीज, कॅरियर कॉलेज होकर भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे।
800 मंडल अध्यक्ष भी शामिल होंगे
-भाजपा मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेशभर से 800 मंडल अध्यक्ष भी भोपाल पहुंच गए हैं। शाह सभी को आने वाले चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा बूथ लेवल पर कार्यकर्ता भी पहुंच गए हैं। बैठक में करीब 3000 कार्यकर्ता भी शामिल होने के लिए आए हुए हैं। इसमें बीजेपी के सभी जिलाध्यक्ष शामिल होने वाले हैं। इन सबके साथ ही 3 हजार से अधिक सामान्य कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 6 हजार से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस बैठक में भाग लेने पहुंच गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो