scriptघर में दिख जाए छिपकली तो जरूर करें ये 1 काम, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत | Lizards Bring Good Luck | Patrika News

घर में दिख जाए छिपकली तो जरूर करें ये 1 काम, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत

locationभोपालPublished: Jan 27, 2020 05:56:16 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

छिपकली शरीर के किस खास हिस्से पर गिर जाए तो भी इसे भविष्य की शुभ-अशुभता से जोड़ा जाता है…

04.png

भोपाल। हर घर में कभी न कभी छिपकली दिख ही जाती है। कुछ लोग इसे अपशकुन मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। कई लोग तो छिपकली को देखकर उसे भगाने लगते है लेकिन वे ये नहीं जानते है कि यह कोई ऐसा जीव नहीं है जिससे हमारा कुछ नुकसान हो। घर में छिपकली का दिखा जाना एक सामान्य-सी बात है। ये मात्र एक जीव हैं किंतु जीव-जंतुओं और मनुष्य को प्रकृति का एक अहम हिस्सा माना गया है।

3373f46f7aab1b95a034621d94965b80.jpg

शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि हिन्दू शास्त्रों में छिपकली के दिखने और उससे जड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। शास्त्रों में प्रचलित शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली का किसी विशेष समय पर दिखना, जमीन पर या शरीर पर गिरना भविष्य की शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत होता है। इसके अलावा छिपकली शरीर के किस खास हिस्से पर गिरी है इससे भी भविष्य की शुभ-अशुभता जुड़ी होती है। शास्त्रों के अनुसार छिपकली यदि रात के समय घर में दिखाई दे जाए तो इसे लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

gecko-for-good-luck.jpg

अगर रात के समय दिखाई दे छिपकली

अगर आपको अपने घर में छिपकली दिख जाए तो समझ जाइए कि आपको किसी भी प्रकार की पैसों की कमी नही होगी। आपके जीवन मे सुख समृद्धि सदैव ही बनी रहेगी। साथ ही अगर आप खाना खा रहे हैं और आपको किसी छिपकली की आवाज़ सुनाई दे जाती है तो ये बहुत शुभ माना जाता हैं। यह आपको आने वाले किसी शुभ समाचार का संकेत देती हैं, या फिर आपको जल्द ही कोई शुभ फल मिलने वाला हैं। और अगर छिपकली आपको समागम दिख जाए तो जरूर आपका कोई पुराना मित्र मिलने वाला हैं।

जरूर करें ये उपाय

अगर आपको घर में कभी भी छिपकली दिख जाए तो तुरंत मंदिर में या भगवान की मूर्ति के पास रखा कंकू-चावल ले आएं और इसे दूर से ही छिपकली पर छिड़क दें। ये काम करते समय अपने मन की किसी मुराद को भी मन ही मन बोलें और यह कामना करें कि वह पूरी हो जाए। पंडित जी बताते है कि शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि छिपकली की पूजा से धन सम्बन्धी समस्याएं खत्म हो जाती है और धन प्राप्ति के नए मार्गों की प्राप्ति होती है। तो अगर आपको अपने निजी जीवन मे ऐसे ही कुछ फायदे चाहिए तो ये उपाय एक बार अवश्य अपनाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो