scriptकोरोना संक्रमण से बने हालातों को देखते हुए बढ़ सकता है लॉकडाउन, फैसला आज | Lockdown may increase due to Corona's circumstances | Patrika News

कोरोना संक्रमण से बने हालातों को देखते हुए बढ़ सकता है लॉकडाउन, फैसला आज

locationभोपालPublished: Apr 25, 2021 05:44:31 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

नए आदेश में इसे 1 मई तक बढ़ाया जा सकता है….

lockdown_2.png

Lockdown

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना (Coronavirus) के 12918 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 485703 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5041 पहुंची है। लगातार बढ़ रहे संकट के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शाम 7 बजे प्रदेश की जनता को संदेश भी देंगे।

मुख्यमंत्री कोरोना के वर्तमान हालातों और इससे निपटने के अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी देंगे। साथ ही, 1 मई तक अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के बारे में भी बताएंगे। माइक्रो कंटेनमेंट जोन की प्लानिंग की जानकारी भी मुख्यमंत्री दे सकते हैं।

MUST READ: कोरोना से युद्ध जारी, इन दो शहरों में 3 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

lockdown_1.jpg

बढ़ सकता है लॉकडाउन

बता दें कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में पहले ही कई जगहों पर लॉकडाउन को बढ़ाया जा चुका है। कई जिलों में कलेक्टरों ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। राजधानी में 30 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन कलेक्टर के पूर्व आदेश में 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू है। इसे बढ़ाने का आदेश रविवार देर शाम तक होगा। नए आदेश में इसे 1 मई तक बढ़ाया जा सकता है।

 

MUST READ: दुखों का पहाड़: अपनों की अस्थियां भी ठंडी नहीं कर पा रहे है परिजन

 

लगातार बढ़ रहे हैं मामले

राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1776 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78934 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 707 संक्रमित अपनी जान गवां चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 66960 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 11267 एक्टिव केसेज हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80uhs4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो