scriptइन 904 जगहों में रहेगा 30 जून तक लॉकडाउन, अब आने-जाने के लिए ई-पास जरूरी नहीं | Lockdown will remain in the Containment Zone e-pass is not necessary | Patrika News

इन 904 जगहों में रहेगा 30 जून तक लॉकडाउन, अब आने-जाने के लिए ई-पास जरूरी नहीं

locationभोपालPublished: May 31, 2020 07:22:36 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

सीएम शिवराज सिंह चौहान आज रात 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे

इन 904 जगहों में रहेगा 30 जून तक लॉकडाउन, अब आने-जाने के लिए ई-पास जरूरी नहीं

इन 904 जगहों में रहेगा 30 जून तक लॉकडाउन, अब आने-जाने के लिए ई-पास जरूरी नहीं

भोपाल. मध्यप्रदेश में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रदेश में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। वहीं, दूसरी तक केन्द्र सरकार ने देश को अनलॉक करने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन में कहा गया है कि अब केवल कंटेनमेंट जोन में ही लॉकडाउन रहेगा। हालांकि सीएम शिवराज सिंह चौहान आज रात 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे और प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइन जारी कर सकते हैं।

एमपी में कुल 904 केंटनमेंट एरिया
मध्यप्रदेश के 52 में से 51 जिले कोरोना वायरस की चपेट में हैं। प्रदेश में अब तक 7891 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव संक्रमित 3104 हैं। वहीं, राज्य के 51 जिलों में 904 कंटेन्टमेंट एरिया हैं। सबसे ज्यादा कंटेनमेंट एरिया इंदौर में हैं। इंदौर के अलावा भोपाल और उज्जैन में भी संक्रमण बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार लॉकडाउन केवल कंटेनमेंट क्षेत्र में रहेगा ऐसे में प्रदेश में 904 क्षेत्रों में 30 जून तक लॉकडाउन रहेगा।
इन 904 जगहों में रहेगा 30 जून तक लॉकडाउन, अब आने-जाने के लिए ई-पास जरूरी नहीं
अब आने-जाने के लिए पास जरूरी नहीं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में आने-जाने के लिए अब ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य से बाहर आने जाने के लिए ई-पास लिए जा सकेंगे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने बताया कि ये ई-पास ऑटो जनरेटेड होंगे।
अनलॉक हुआ प्रदेश
लॉकडाउन के चौथे चरण का आज अंतिम दिन है। केन्द्र सरकार ने तीन चरण में देश को अनलॉक करने की गाइड लाइन जारी की है। 8 जून के बाद धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी सर्विसेस, शॉपिंग मॉल्स खुलेंगे।
इन 904 जगहों में रहेगा 30 जून तक लॉकडाउन, अब आने-जाने के लिए ई-पास जरूरी नहीं
आज खत्म हो रहा है लॉकडाउन का चौथा चरण
पहला फेज: 25 मार्च से 14 अप्रैल तक। 21 दिन का रहा। सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खोलने की छूट मिली।
दूसरा फेज: 15 अप्रैल से 3 मई। 19 दिन का रहा। हॉटस्पॉट (रेड जोन) को छोड़कर ऑरेंज और ग्रीन जोन में दुकानें खोलने की छूट।
तीसरा फेज: 4 मई से 17 मई। 12 दिन का था।
चौथा फेज: 18 मई से 31 मई तक। शॉपिंग मॉल्स के अलावा सभी दुकानें खोलने की परमिशन दी गई।
https://youtu.be/Zqlq0s2jB2w
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो