scriptमोदी लहर: 28 सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, साध्वी के धर्मयुद्ध में दिग्गी हारे; सिंधिया नहीं बचा पाए गढ़ | lok sabha election results 2019 bjp win 28 seet in mp | Patrika News

मोदी लहर: 28 सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, साध्वी के धर्मयुद्ध में दिग्गी हारे; सिंधिया नहीं बचा पाए गढ़

locationभोपालPublished: May 23, 2019 09:51:10 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

मध्यप्रदेश मोदी की लहर में पीछे रह गए कांग्रेस

pm modi

मोदी लहर: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, साध्वी के धर्मयुद्ध में दिग्गी हारे; सिंधिया नहीं बचा पाए गढ़

भोपाल. मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए गिनती जारी है। सीटों के नजीते अब परिणाम में बदलने लगे हैं। भाजपा अब तक 26 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है वहीं, कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को केवल छिंदवाड़ा में जीत मिली है। यहां से मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को जीत मिली है। कांग्रेस ने पांच महीने पहले ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इस जीत को भुनाने में नाकाम रही। इन तीनों ही राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह हारे
मध्यप्रदेश के 29 लोकसभा सीटों में से गुना-शिवपुरी संसदीय सीट के परिणाम सबसे ज्योदा चौकाने वाले रहे। यहां से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया की करारी हार हुई है। ऐसा माना जा रहा था कि सिंधिया यहां से बड़ी जीत हासिल करेंगे लेकिन सिंधिया को शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी तरभ मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है। दिग्विजय सिंह 16 साल बाद चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है साध्वी प्रज्ञा के धर्मयुद्ध में दिग्विजय की हार हुई है।
दिग्विजय ने स्वीकार की हार
दिग्विजय ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। मीडिया को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- मैं जनता के फैसले का सम्मान करता हूं।

कौन कहां से जीता
संसदीय सीटजीत
दमोहभाजपा के प्रहलाद पटेल जीते
सीधीभाजपा की रीति पाठक जीतीं
भिंडभाजपा की संध्या राय जीतीं
उज्जैनभाजपा के अनिल फिरोजिया जीते
खरगोनभाजपा के गजेंद्र पटेल जीते
बैतूलभाजपा के दुर्गादास उइके जीते
खजुराहोभाजपा के वीडी शर्मा जीते
देवासभाजपा के महेन्द्र सिंह सोलंकी जीते
होशंगाबादभाजपा के राव उदय प्रताप जीते
इंदौरभाजपा के शंकर लालवानी जीते
विदिशाभाजपा के रमाकांत भार्गव जीते
शहडोलभाजपा के हिमाद्री सिंह जीतीं
टीकमगढ़भाजपा के वीरेंद्र खटीक जीते
खंडवाभाजपा के नंद कुमार चौहान जीते
राजगढ़भाजपा के रोडमल नागर जीते
मंदसौरभाजपा के सुधीर गुप्ता जीते
बालाघाटभाजपा के ढालसिंह बिसेन जीते
गुनाभाजपा के केपी यादव जीते
जबलपुरभाजपा के राकेश सिंह जीते
भोपालभाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
सतनाभाजपा के गणेश सिंह जीते
सागरभाजपा के राजबहादुर जीते
रतलामभाजपा के जीएस डामोर जीते
छिंदवाड़ाकांग्रेस के नकुल नाथ जीते
मंडलाभाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते
धारबीजेपी के छतरसिंह दरबार जीते
रीवाभाजपा के जनार्दन मिश्रा जीते
मुरैनाभाजपा के नरेन्द्र सिंह तोमर जीते
ग्वालियरभाजपा के विवेक शेजवलकर जीते
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो