scriptमुख्यमंत्री के क्षेत्र में आदिवासी किसानों से लूट :दिग्विजय | Loot from tribal farmers in Chief Minister's area: Digvijay | Patrika News
भोपाल

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आदिवासी किसानों से लूट :दिग्विजय

दिग्विजय सिंह की राकेश चतुर्वेदी को नसीहत, प्रायश्चित कर आएं कांग्रेस में
 

भोपालJun 10, 2020 / 07:09 pm

Arun Tiwari

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आदिवासी किसानों से लूट :दिग्विजय

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आदिवासी किसानों से लूट :दिग्विजय

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के बीच जुबानी जंग जारी है। दिग्विजय सिंह ने राकेश सिंह को प्रायश्चित करने की नसीहत दी है। दिग्विजय सिंह न कहा कि यदि कॉंग्रेस इस प्रकार से धोखा देने वालों को भी नवाजेगी तो ईमानदार कांंग्रेसजनों के मन में पीड़ा होना स्वाभाविक है। यदि उन्हें प्रायश्चित कर कांग्रेस में आना है तो उपचुनावों में भाजपा को हराएं। दिग्विजय ने सवाल उठाया कि पैसों के बल पर ही जनता का दिया गया जनमत बदलना है तो चुनाव की क्या आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि भारत में प्रजातंत्र बचाना है तो मध्यप्रदेश में उपचुनावों में ठगी हुई जनता को भाजपा को सबक सिखाना चाहिए।
बिजली संकट पर दिग्विजय ने कहा कि किसानों और गांवों की बिजली कटने लगी है। यदि मकोडिया बुधनी क्षेत्र में यानी मुख्यमंत्री के क्षेत्र में यह हाल हैं तो पूरे प्रदेश में क्या हो रहा होगा। जरा सोचिए। दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है कि आपदा कांग्रेस के लिये सेवा करने का अवसर है और भाजपा को पैसे कमाने का अवसर है। उन्होंने पूछा कि कहां हैं वे भाजपा के राष्ट्रीय नेतागण जो डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हुई कीमतों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आंदोलन करते थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव घटते जा रहे हैं और केंद्र सरकार और राज्य सरकारें कर बढ़ा कर उपभोक्ताओं को लूट रही हैं।

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आदिवासी किसानों से लूट :
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहा है कि नसरुल्लागंज के पास घोघरी जलाशय में आदिवासी किसानों की जमीन डूब का जो मुआवजा दिया था उसे लूट कर हरदा की साई प्रसाद प्रापर्टीज कंपनी लेकर फरार हो गई। दिग्विजय ने कहा कि आदिवासी किसानों के साथ मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ही करोड़ों की लूट हुई है। दिग्विजय ने मांग की है कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर किसानों का पैसा वापस लौटाया जाए। दिग्विजय ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे लॉडाउन के बाद मुख्यमंत्री के घर के सामने आदिवासियों के साथ धरना देंगे।

Home / Bhopal / मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आदिवासी किसानों से लूट :दिग्विजय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो