scriptकरोड़पति बनने के रास्ते चल पड़ी हैं यह 4 राशियां, भगवान गणेश स्वयं दे रहे हैं शुभ संकेत | Lord ganesha auspicious signs : 4 zodiac to become millionaires | Patrika News

करोड़पति बनने के रास्ते चल पड़ी हैं यह 4 राशियां, भगवान गणेश स्वयं दे रहे हैं शुभ संकेत

locationभोपालPublished: Aug 19, 2019 11:55:13 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज का पूरा दिन…..

Wealth & Property Horoscope 2019

Wealth & Property Horoscope 2019

भोपाल। 19 अगस्त दिन सोमवार को कई राशियों के सितारे चमक सकते हैं। ज्योतिष जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से धृति नाम का योग बन रहा है। साथ ही साथ आज के दिन चतुर्थी तिथि रहेगी। आज के दिन भगवान गणेश की कृपा से चार राशियों ( मिथुन, कर्क, कन्या और तुला) के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। बाकी राशियों के लिए भी दिन कुल मिलाकर मिला-जुला रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आज का पूरा दिन…..

Wealth Property Horoscope 2019

मिथुन राशि

अपने अंदर के आत्मबल को और मजबूत करने की आव्यशकता है। किसी वृष या तुला राशि के जातक का सहयोग आपके व्यापार में आपको मिल सकता है। कई सारी खुशियों का एक साथ अनुभव करेंगे। भौतिक वस्तुओं पर खर्च होंगे। कागजातों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।

कर्क राशि

आज के दिन आप स्वच्छ सफ़ेद वस्त्र धारण करें। किसी सिंह राशि के व्यक्ति के सहयोग से कोई सरकारी कार्य संपन्न होगा। आज के दिन आपको विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगी। अधिकारियों के व्यवहार से मन परेशान हो सकता है। प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद में न उलझें।

Wealth Property Horoscope 2019

सिंह राशि

स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। खर्च अधिक हो सकता है। मध्याह्न के बाद कार्य में सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। ससुराल से लाभ की प्राप्ति।

कन्या राशि

आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। किसी अनचाही मध्यम दूरी की यात्रा का सामना करना पड़ सकता है। अपने से वरिष्ठ अधिकारि‍यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो