scriptमहिला डॉक्टर के साथ लव जिहाद, बिजनेस पार्टनर है आरोपी | Love jihad with female doctor, business partner is accused | Patrika News

महिला डॉक्टर के साथ लव जिहाद, बिजनेस पार्टनर है आरोपी

locationभोपालPublished: May 20, 2022 04:39:28 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

चार साल तक नाम छुपा कर शारीरिक संबंध बनाए, धर्म बदलने पर ही शादी करने को राजी

mp_love_jihad_with_female_doctor.png

भोपाल. प्रदेश में लब जिहाद के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला राजधानी भोपाल का है जिसमें महिला डॉक्टर के साथ चार साल तक नाम छुपाकर शारीरिक संबंध बना रहा युवक मुसलमान निकला। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो धर्म बदलने पर ही शादी करने की बात कहने लगा।

इस हाईप्रोफाइल मामला के सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोप है कि एक मुस्लिम डॉक्टर ने नाम बदलकर महिला फिजियोथैरेपिस्ट से पहले को दोस्ती की और फिर वह महिला के साथ बिजनेस में पार्टनर बन गया। पार्टनर बनने के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गई तो दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक साथ रहने लगे।

जब महिला को युवक की असलियत का पता चला तो दो महीने से युवक शादी के लिए पहले धर्म बदलने पर अड़ा है। फिजियोथैरेपिस्ट ने धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर युवक ने कहा जब तुम मुसलमान बनोगी, तभी मैं तुम्हें बीवी बनाऊंगा। आखिरकार महिला ने अशोका गार्डन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में लव जिहाद का आरोप लगाते हुए शादी का झांसा देकर रेप का केस भी दर्ज कराया है। अब पुलिस फरार डॉक्टर की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़ित महिला के साथ करीब चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान अपना नाम भी छुपा कर रखा। जब महिला ने शादी की जिद की तो असली नाम सामने आया। इसके बाद आरोपी ने कई बार डॉक्टर उसके साथ मारपीट भी की और धर्म बदलने का दबाव बनाया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रेम जाल में फंसा कर उसका बिजनेस भी हड़प लिया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8az6jv
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो