scriptबड़ी खबर: 130रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिये अपने शहर का दाम | lpg cylinder prices down from 01december2018 | Patrika News

बड़ी खबर: 130रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिये अपने शहर का दाम

locationभोपालPublished: Dec 01, 2018 10:17:54 am

नया रेट 30 नवंबर-1 दिसंबर की मध्य रात्रि से पूरे देश में लागू…

gas new rate

बड़ी खबर: 130रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिये अपने शहर का दाम

भोपाल। पेट्रोल डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी के बाद एक ओर जहां पिछले कई दिनों से गिरवट का दौर जारी है, वहीं अब गैस सिलेंडर के दामों में भी भारी कमी आई हैं।

जिसके चलते मध्यप्रदेश की राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट जो नवंबर अंत तक 952.50 रुपए का बना हुआ था। 1 दिसंबर से 818.50 रुपए प्रति घरेलू सिलेंडर हो गया है।
जानकारी के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की है। देश की सबसे बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर को 133 रुपये सस्ता कर दिया है।
वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 6.52 रुपये की कटौती की गई है। नया रेट 30 नवंबर-1 दिसंबर की मध्य रात्रि से पूरे देश में लागू हो गया है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवंबर 2018 के आखिरी दिन यानि 30 नवंबर तक 952.50 रुपए प्रति घरेलू सिलेंडर का रेट था, जो 1 दिसंबर को 818.50 रुपए हो गया।
अब देनी होगी यह कीमत…
भोपाल के ग्राहकों को 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के लिए अब 818.50 रुपये चुकाने होंगे। पहले इसकी कीमत 952.50 रुपये थी।


मई के बाद घटे दाम:
तेल कंपनियां मई से लगातार रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर रही थीं। इस बीच कंपनियों ने 7 बार कीमतों में वृद्धि की थी। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से कंपनियों ने यह फैसला लिया है।
पहले जरूर जानें दाम…
पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार नौवें दिन गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73 रुपये प्रति लीटर से कम हो गया है।

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 75 रुपये लीटर और चेन्नई में 76 रुपये लीटर से कम दाम पर पेट्रोल मिलने लगा है।

MUST READ: पेट्रोल-डीजल के रेट में भारी गिरावट, जानिये अपने शहर का पेट्रोल भाव


वहीं दूसरी ओर पेट्रोल डीजल के दामों में भी लगातार गिरावट का दौर जारी है। पिछले 15 दिनों में पेट्रोल या डीजल के दामों में एक बार भी बढ़ौतरी देखने को नहीं मिली है। यदि 21 नवंबर का दिन छोड़ दिया जाए तो हर दिन चंद पैसों की कटौती इन पदार्थों पर जारी रही है। दरअसल 21 नवंबर को न तो कुछ गिरावट आई और न ही कुछ बढ़ौतरी हुई यानि रेट वहीं 20 नवंबर वाले रहे। इन पिछले 15 दिनों की बात करें तो 16 नवंबर से अब तक यानि 30 नवंबर को पेट्रोल के दामों 4 रुपए से ज्यादा की कमी आई है। वहीं इन्हीं 15 दिनों में डीजल की कीमतों में भी 4 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
इसी सब के बीच शुक्रवार को पेट्रोल के दामों में 38 पैसे व डीजल में 69 पैसे की गिरावट दर्ज की गई । जिसके साथ भोपाल में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.92 रुपए व डीजल की 69 रुपए जा पहुंची है।
जानकारों के अनुसार यदि पिछले 15 दिनों की इस गिरावट पर नजर डाले तो 16 नवंबर को जो पेट्रोल 80.03 रुपए प्रति लीटा था वह आज 15 दिनों बाद 4.11 रुपए की गिरावट के साथ 75.92 रुपए प्रति लीटर पर आ पहुंचा है। वहीं डीजल का रेट जो 73.11 रुपए प्रति लीटर 16 नवंबर को था वह भी 15 दिनों में 4.11 रुपए की कटौती के साथ 69 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है।
वहीं इससे पहले अक्टूबर के शुरुआत में केंद्र सरकार के अनुरोध के बाद पेट्रोल और डीजल पर खुदरा वैट काटा गया था, जिसके बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर पेट्रोल पर 3% खुदरा वैट और डीजल पर 5% की कमी की गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो